August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में महिला एवं नाबालिग बालिकाओं की सुरक्षा हेतु संचालित “अभियान संवेदना” के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस ने 16 वर्षीय बालिका को दस्तयाब कर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने वाले 23 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई को बालिका घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा आसपास तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर थाना कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
बालिका की तलाश के दौरान 1 अगस्त 2026 को पुलिस ने बालिका को केलो डेम के पास आरोपी विनय केरकेट्टा (23 वर्ष) के साथ बरामद किया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि आरोपी ने उसे विवाह का प्रलोभन देकर मोटरसाइकिल पर अपने साथ पत्थलगांव ले गया और अपने परिचितों के घर रखकर शारीरिक संबंध बनाए।पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। बालिका के कथन एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 65(1) बीएनएस तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 एवं 6 जोड़ी गईं।
आरोपी से पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AG 0302 तथा एक मोबाइल फोन जब्त किया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?