June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मालिक बेनकाब, सुमित्रा राइस मिल में खड़े ट्रक से हुआ खुलासा, चालक से पूछताछ में सामने आया पूरा मामला

रायगढ़। खरसिया पुलिस ने रोड टैक्स की चोरी कर शासन को राजस्व क्षति पहुंचाने के एक मामले का खुलासा करते हुए वाहन मालिक एवं ट्रांसपोर्टर कपिल शर्मा उर्फ राजा निवासी खरसिया के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।
कल दोपहर थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े को सूचना मिली थी कि सुमित्रा राइस मिल, खरसिया में ट्रक क्रमांक CG 13 AW 3051 धान लोड कर खड़ा है, जिसमें फर्जी नंबर प्लेट लगाए जाने की आशंका है। सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर वाहन की जांच की गई।
मौके पर मौजूद चालक ओमप्रकाश कौशिक से पूछताछ में पता चला कि वाहन का स्वामी कपिल शर्मा उर्फ राजा है। वाहन मालिक को तलब कर पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने वर्ष 2021 में ट्रक क्रमांक CG 11 AB 3370 को ग्राम शिवरीनारायण निवासी शेख फनी से खरीदा था, जिसका वर्ष 2019 से रोड टैक्स लंबित था। रोड टैक्स अदा किए बिना ही उसने अपने ट्रक का नंबर प्लेट बदलकर ट्रांसपोर्ट के दूसरे वाहन CG 13 AW 3051 का रजिस्ट्रेशन नंबर लगाकर धान परिवहन कार्य में उपयोग करना शुरू कर दिया।
पुलिस ने पाया कि आरोपी द्वारा जानबूझकर शासन को राजस्व क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से फर्जी नंबर प्लेट लगाकर परिवहन किया जा रहा था। मामले में थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर राजस्व क्षति पहुंचाने के मामले का फांडाभोड में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगडे, एएसआई उमाशंकर धृतांत और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?