August 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

17 दिनों में सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो होगा आंदोलन, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़। औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सराईपाली की जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) घरघोड़ा को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गेरवानी–सराईपाली मार्ग की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है, जिससे रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि क्षेत्र औद्योगिक होने के कारण यहां प्रतिदिन भारी वाहनों का आवागमन होता है। भारी वाहनों के कारण सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे बुजुर्गों, महिलाओं, विद्यार्थियों और आम राहगीरों को आवाजाही में कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी थी, लेकिन रखरखाव के अभाव में पूरी तरह जर्जर हो गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी कई बार इस समस्या को लेकर आंदोलन और नाकेबंदी की जा चुकी है, लेकिन आश्वासन के अलावा कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब ग्राम पंचायत सराईपाली के प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने 12 दिनों के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित अवधि में काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन एवं अनिश्चितकालीन नाकेबंदी की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?