June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

रायगढ़ के सराफा बाजार में पुलिस का पैदल मार्च – एडिशनल एसपी ने सराफा व्यापारियों को दिए सुरक्षा संबंधी निर्देश

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में आज शहर के मुख्य सराफा बाजार एवं व्यस्त मार्केट क्षेत्र में विशेष अभियान के तहत पैदल मार्च निकाला गया। अभियान का नेतृत्व स्वयं एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने किया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने बाजार क्षेत्र में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा व्यापारियों से सीधे संवाद स्थापित किया।
पैदल मार्च के दौरान एडिशनल एसपी सोनी ने सराफा व्यापारियों से दुकानों की सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी व्यापारियों को पुलिस कंट्रोल रूम, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर एवं डायल 112 की जानकारी साझा करते हुए इन नंबरों को दुकान के प्रत्येक कर्मचारी तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि—
* दुकानों में तैनात सुरक्षा गार्ड पूरी तरह मुस्तैद रहें।
* सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच व मेंटेनेंस सुनिश्चित किया जाए।
* रात्रि में औचक गार्ड को चेक भी किया जावे।
* कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन करावें।
* किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को दी जाए।
एडिशनल एसपी ने भरोसा दिलाया कि रायगढ़ पुलिस आम नागरिकों एवं व्यापारियों के जान-माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस की रणनीति केवल अपराध के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराध को पहले ही रोक देना है।
इस फुट पेट्रोलिंग में नगर कोतवाल सुखनंदन पटेल, प्रशांत राव सहित कोतवाली थाना एवं पुलिस लाइन का बल मौजूद रहा। एडिशनल एसपी ने यह भी बताया कि एसएसपी महोदय के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय सहित सभी थाना क्षेत्रों में सराफा कारोबारियों की नियमित बैठकें लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है तथा संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि अपराध अथवा अपराधियों से संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस से साझा करें। प्रत्येक सूचना पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?