June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

सात दिवसीय विशेष संयुक्त शिविर का पंचम दिवस

शासकीय पालूराम धनानिया वाणिज्य एवं कला महाविद्यालय रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष एवं महिला इकाई द्वारा ग्राम टिनमिनी में आयोजित सात दिवसीय विशेष संयुक्त शिविर  के पंचम दिवस प्रभात फेरी से प्रारंभ हुआ। परियोजना कार्य के अंतर्गत स्वयंसेवकों के द्वारा ग्राम के गलियों एवं नालियों का साफ सफाई किया गया। साथ ही बाउंड्री वॉल की पुताई भी की गई। भोजन उपरांत दोपहर में बौद्धिक परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें सेवानिवृत्ति प्राध्यापक डॉ. बसंत कुमार पटेल उपस्थित रहे। उन्होंने स्वदेशी शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज से नशा मुक्ति होना अत्यंत ही आवश्यक है ताकि समाज एवं राष्ट्र का विकास हो सके। डॉ. सौरभ प्रधान क्रीड़ा अधिकारी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए जीवन में खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल से अनुशासन, बौद्धिक एवं शारीरिक विकास होता है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए खेल जीवन का एक अहम हिस्सा होता है और हर व्यक्ति को खेल में उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए। डॉ. प्रधान ने हृदय गति एवं उसके प्रभाव पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार नायक ने कहा कि खेल हमें अनुशासन सिखाता है और जो व्यक्ति अनुशासित होता है वही आगे बढ़ता है। खेल से नेतृत्व करने की क्षमता,  बौद्धिक एवं शारीरिक विकास होता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उषा नायक ने कहा कि जीवन में जितना महत्व पढ़ाई का है उतना ही महत्व खेल का है। रात्रि में स्वयंसेवकों के द्वारा लोक नृत्य एवं नाटक के द्वारा जागरूकता एवं मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस प्रकार से सात दिवसीय विशेष संयुक्त शिविर का पंचम दिवस का समापन हुआ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?