August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है”

“ऑपरेशन_प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 4 ट्रकों में भरा 80 टन अवैध कबाड़ जब्त, 82 लाख की संपत्ति पर वैधानिक कार्रवाई, सामारूमा मेन रोड पर घेराबंदी कर पकड़े कबाड़ से लदे ट्रक

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध कबाड़ के कारोबार पर अंकुश लगाने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ट्रकों में लोड भारी मात्रा में अवैध कबाड़ जब्त किया गया है। 23 फरवरी की दोपहर पूंजीपथरा पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घरघोड़ा से रायगढ़ की ओर जा रहे चार ट्रकों को मेन रोड समारूमा के पास घेराबंदी कर पकड़ा। ट्रकों की तलाशी लेने पर उनमें लोहे के एंगल, पाइप, टिन एवं अन्य कबाड़ के टुकड़े लोड पाए गए, जिनका कुल वजन करीब 80 टन तथा वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 28 लाख 35 हजार रुपये है। पुलिस द्वारा कबाड़ और चारों ट्रकों समेत कुल 82 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
कार्यवाही दौरान जप्त वाहन- ट्रक क्रमांक CG14D0528 से करीब 11 टन कबाड़, ट्रक CG04ML3765 से करीब 25 टन कबाड़, ट्रक CG15AC4339 से करीब 15 टन कबाड़ तथा ट्रक AP31TF7866 से करीब 29 टन कबाड़ जब्त किया गया।आरोपियों पर क्रमश: इस्तागासा क्रमांक 09/2026, 10/2026, 11/2026 और 12/2026 धारा – 35(क)(ड) BNSS/ 303(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई है ।
पुलिस पूछताछ के दौरान ट्रक चालकों द्वारा कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिससे कबाड़ के चोरी की संपत्ति होने का संदेह उत्पन्न हुआ। कार्यवाही के दौरान वाहन चालकों द्वारा पुलिस कार्यवाही का विरोध भी किया गया, जिस पर पूंजीपथरा पुलिस द्वारा अनावेदक वाहन चालकों के विरुद्ध पृथक से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई ।

इन पर कार्रवाई
1. सुल्तान खान पिता अमिर खान उम्र 60 वर्ष साकिन ग्राम कुनकुरी जिला जशपुर नगर
2. जाकिर मोहम्मद पिता असीर मोहम्मद उम्र 30 वर्ष साकिन गेरवानी थाना पूंजीपथरा जिला रायगढ़
3. महकुल अहमद पिता एम.डी. दाउद अहमद उम्र 50 साल साकिन चैनपुर थाना उमाव जिला बलिया उ.प्र.
4. रघुबीर यादव पिता हलकाईन यादव उम्र 45 साल साकिन गडिगया थाना नोहटा जिला दमुह म.प्र.

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?