August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है”

एक ही परिवार की तीन लोगों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, दो की हालत गंभीर, इलाज जारी, एक संदेही पुलिस हिरासत में

सारंगढ़। गहरी नींद में सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। वहीं दो को गंभीर हालत में रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस मामले में पुलिस ने पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के डोंगरीपाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत झाल में सोमवार तड़के करीब 4ः30 बजे सनसनीखेज हत्याकांड की घटना सामने आई है। जहां कुमार साय सारथी का परिवार गहरी नींद में सो रहा था इसी बीच पड़ोस में रहने वाला तुलसी दास सारथी धारदार कुल्हाड़ी लेकर उनके घर पहुंचा और एक-एक करके सभी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से राजेश सारथी, बुजुर्ग महिला मदो बाई सारथी और नाती प्रशांत सारथी की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं कुमार साय सारथी और उसकी बहु शकुंतला सारथी को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका जारी है।
हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आपसी रंजिश के चलते आरोपी ने हत्या की इस वारदात को अंजाम देने की बात कही जा रही है, पुलिस हत्यारे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?