March 9, 2026

ऐप डाउनलोड करें

संजय मार्केट से चोरी एक्टिवा के साथ एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार, “सशक्त ऐप” से खुला वाहन चोरी का मामला, चक्रधरनगर पेट्रोलिंग ने चोरी की एक्टिवा के साथ पकड़े थे दो संदेही बच्चा चोरी के शक में युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, हाथ-पैर बांधकर किया पुलिस के हवाले ट्रेलर में लोड 41 टन लोहे का एंगल को चोरी कर फरार हुए हेल्पर को पुलिस ने नाकेबंदी में पकड़ा, चोरी ट्रेलर समेत 60 लाख की संपत्ति बरामद रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ पर कार्रवाई में 1 करोड़ 15 लाख की संपत्ति जप्त, एक ही दिन 8 बड़ी कार्यवाही में 134 टन स्क्रैप और मिनी राइस मिल से मैग्नीज मेटल व पाईलेट गोली जप्त रायगढ़ में ऐतिहासिक ‘‘अल्फा क्लासिक्स’’ फिटनेस एक्सपो में इनामों की बौछार, जीवर्धन, शशिमोहन, रामचन्द्र के आतिथ्य में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता संपन्न TRN एनर्जी की राख ओवरलोडिंग और रफ्तार – डंपर नहीं, ‘यमराज’ के वाहन .. प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

टीपाखोल डेम का अस्तित्व बचाने संघर्ष मोर्चा का आंदोलन, सौंपा गया ज्ञापन

रायगढ़। प्राकृतिक संपदाओं को निरंतर तबाह किया जाना कहीं न कहीं आने वाले भविष्य के कुछ सालों में इंसानी जीवन की उम्र को भी घटाने षड्यंत्र हैं। जिस समय रहते यदि रोकने का प्रयास नहीं हुई तो उन पर विकास के मापदंड दिखा कर लालफीताशाही सील-थप्पा लगाकर उसमें हस्ताक्षर कर अपनी पीठ खुद ठोंककती कर अपने फायदे साधकर प्रकृति को तबाह करती है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण रायगढ़ शहर से लगे टिपाखोल डैम का है।
रायगढ़ के विनय शुक्ला,वासुदेव शर्मा,शेख कलीमुल्ला,ऋषभ मिश्रा,अभिषेक चौहान,डी डी शुभंकर,नीलकंठ साहू,संतोष यादव ,शिवम कच्छवाहा, आरिफ रजा,सुरेश साहू,मानवेंद्र साहू,दुष्यंत साहू,तिजेश जायसवाल,ईनाम सिद्दीकी, गगन निषाद,राहुल यादव,अक्षत खेडुलकर,अनिल अग्रवाल चीकू आदि ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर कर टीपाखोल जलाशय स्थल पर अपना ज्ञापन जिला प्रशासन के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार श्री बंजारे को सौंपा जिसमें आग्रह किया कि कालांतर में तत्कालीन जिला कलेक्टर,रायगढ़ को पत्र सुपुर्द करके आग्रह किया था कि रायगढ़ खनिज विभाग के क्वार्टजाईट लीज धारक यांगेटी इंटरप्राइजेज के द्वारा बेतरतीबी उत्खनन में इसी खदान से सटे टिपखोल डैम को भी नुक़सान पहुंचा रहा है जिसका प्रमाण यह कि कार्यपालन अभियंता सिंचाई,रायगढ़ के द्वारा 21 अगस्त 2025 को कलेक्टर, रायगढ़ को प्रेषित पत्र में उल्लेखित है कि इस उत्खनन कर्ता ने डैम के डुबान और बंड क्षेत्र तक खुदाई कर पहले ही नुक्सान पहुंचा दिया जिसमें अब त्वरित कार्यवाही हो और लीज रद्द करने के लिए सन 2005 में तत्कालीन कलेक्टर,रायगढ़ फाइल में अपनी टिप में लिखा को भी रायगढ़ खनिज विभाग ने अनदेखी कर यांगेटी इंटरप्राइजेज को लीज दे दी।पूर्व में स्थापना के समय सन 1975 में टिपाखोल डैम से 689 हैक्टर की सिंचाई होती थी जो अब मनमानी क्वार्टजइट खुदाई से 200 हेक्टेयर के करीब में आ गई और इस डैम से रायगढ़ शहर के पास का जल स्तर भी बने रहता था पर इन सभी को लेकर जिला खनिज अधिकारी रमाकांत सोनी उप संचालक खनिज,रायगढ़ की कलम के अक्षर गंभीर नहीं होकर यांगेटी इंटरप्राइजेज को बचाने के चक्कर में समय पे समय दे रहे हैं जो कि रायगढ़ जिले की जनता के साथ अन्याय है।
रायगढ़ बचाओ-लड़ेंगे रायगढ़ के द्वारा बताया गया कि छत्तीसगढ़ के प्रजातंत्र के सबसे बड़े स्थान छत्तीसगढ़ विधानसभा में 2025 के सत्र में रायगढ़ जिले के जागरूक जनप्रतिनिधि ने प्रश्न-उत्तरी में टिपाखोल डैम जैसी प्राकृतिक मनोहारी और कृषि के उत्पादन के लिए काम आने वाली शासकीय संपदा को बचाने के लिए पूछा तो प्रमुख अभियंता सिंचाई रायपुर, पर्यावरण विभाग रायपुर और जिला खनिज विभाग रायगढ़ ने अपने जवाब में बताया कि टीपाखोल डैम को बचाने के लिए ठोस कार्यवाही होगी के आश्वासन दिए थे के अनुरूप रायगढ़ कलेक्टर के अधीनस्थ जिला खनिज विभाग के तहत कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने हस्ताक्षर कर इसके लिए समिति भी बनाई जो कि पत्र क्रमांक 2095/खलि -1/2025 रायगढ़ दिनांक 25/9/25 के अनुसार इस समिति में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रायगढ़,अनुविभागीय अधिकारी वन विभाग रायगढ़, कार्यपालन अभियंता सिंचाई रायगढ़, क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण विभाग रायगढ़, और जिला खनिज अधिकारी आदि को रख कर अभिमत देने के लिए निर्देशित किया 6 माह के लगभग हो गए पर इसकी रिपोर्ट को रमाकांत सोनी जिला खनिज अधिकारी,रायगढ़ छुपा के रखें है और सीधे – सीधे लीज धारक यांगेटी इंटरप्राइजेज को पहुंचा रहे हैं जो कि जिले की जनता के साथ धोखा है और छत्तीसगढ़ विधानसभा में दिए गए जवाब का भी उल्लंघन है जिसके कारण मांग की गई है कि रमाकांत सोनी उप संचालक व खनिज अधिकारी रायगढ़ के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही त्वरित और आवश्यक है।
टीपाखोल जलाशय में रायगढ़ बचाओ-लड़ेंगे रायगढ़ के सदस्यों के जत्था का अपना प्रयास टिपाखोल जलाश्य को बचाने निरंतर है और आगामी दिनों में प्रदेश के राज्यपाल महोदय से रायपुर में भेंट करके यांगेटी इंटरप्राइजेज और रमाकांत सोनी उपसंचालक व खनिज अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के लिए आग्रह करेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

कोयले के ट्रकों से जाम हुआ राबर्टसन-भालूनारा मार्ग, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी -प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग, कांग्रेस जिला प्रवक्ता तारेन्द्र डनसेना ने पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप की अपील

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?