August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

रायगढ़ में ऐतिहासिक ‘‘अल्फा क्लासिक्स’’ फिटनेस एक्सपो में इनामों की बौछार, जीवर्धन, शशिमोहन, रामचन्द्र के आतिथ्य में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता संपन्न

रायगढ़। नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ का सबसे भव्य फिटनेस एक्सपो और चैंपियनशिप ‘‘अल्फा क्लासिक्स’’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में देश-विदेश के दिग्गज बॉडीबिल्डर्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ के महापौर श्री जीवर्धन चौहान उपस्थित रहे, जिन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसएसपी शशि मोहन सिंह और जिला क्रिकेट संघ के सचिव व वरिष्ठ पत्रकार श्री रामचन्द्र शर्मा ने भी शिरकत की और खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया। अपने उद्बोधन में महापौर जीवर्धन ने ऐसे कार्यक्रमों को खिलाडिय़ों के लिए महत्वपूर्ण बताया। एसएसपी शशि मोहन ने खेलकूद के आयोजन को एक प्रकार की पुलिसिंग का हिस्सा बताया। जिसके चलते बच्चे गलत दिशा में नहीं जाते हैं। विशिष्ठ अतिथि रामचन्द्र शर्मा ने कहा कि खेलकूद के चलते बच्चे निराशा के भंवर से बचे रहते हैं। नशा आदि की तरफ नहीं जाते हैं।
आयोजक टीम की मेहनत लाई रंग
इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में ‘‘आगाज़ एक नई पहल संस्था’’ (हृत्रह्र) और टीम अल्फा क्लासिक्स का विशेष योगदान रहा। आयोजन समिति में प्रमुख रूप से आगाज़ एक नई पहल संस्था से, मोनिका इजदार, राजेंद्र साहू, प्रकाश जायसवाल, जय चौहान और लकी राठौर। टीम अल्फा क्लासिक्स से- सुमित इजदार, विजय चौहान और उनकी पूरी टीम ने दिन-रात मेहनत कर इस इवेंट को यादगार बनाया।
25 लाख रुपये के इनाम और दिग्गज जज
प्रतियोगिता में 25 लाख रुपये तक की इनामी राशि बांटी गई। विजेताओं का चयन फिटनेस इंडस्ट्री के मशहूर जजों— अफरोज खान, संलाप साहा, जाह्नवी पांडव, विद्या साल्वे और अमित कुमार भुइयां द्वारा किया गया।
शहर में बना रिकॉर्ड
1 मार्च को दोपहर 1:00 बजे से शुरू हुए इस महाकुंभ में रायगढ़ के फिटनेस प्रेमियों का जबरदस्त हुजूम उमड़ा। आयोजकों ने बताया कि ‘‘अल्फा क्लासिक्स’’ ने छत्तीसगढ़ में फिटनेस के क्षेत्र में एक नया बेंचमार्क सेट किया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?