March 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

महुआ बीनने गई बालिका से छेड़छाड़ की घटना में त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस चौकी जोबी में छेडखानी और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज, पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को लिया हिरासत में “ऑपरेशन तलाश” में मारपीट मामले का फरार आरोपी मनीष बिहारी गिरफ्तार, आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मैरिज गार्डन के पास युवक से किया था मारपीट एक साड़ी पर दो दोस्तों ने लगाया फंदा, दोनों की मौत, देर रात एक साथ निकले थे जन्मदिन की पार्टी मनाने, पुलिस जांच में जुटी ओपी जिंदल स्कूल कुंजेमुरा कें नए स्कूल भवन का हुआ लोकार्पण, यह स्कूल क्षेत्र के विकास और शिक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता में मील का पत्थर साबित होगाः नवीन जिंदल ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला की आत्महत्या के मामले में रायगढ़ पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार , सुसाईडल नोट, ऑडियो रिकॉर्डिंग बना अहम सबूत, तमनार पुलिस ने किया दुष्प्रेरण का खुलासा अवैध कबाड़ परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की सख्ती, कार में स्क्रैप ले जा रहे आरोपी को खरसिया पुलिस ने पकड़ा, मारुति फ्रोंक्स कार से 190 किलो लोहे का स्क्रैप जब्त, आरोपी पर वैधानिक कार्रवाई

अवैध कबाड़ परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की सख्ती, कार में स्क्रैप ले जा रहे आरोपी को खरसिया पुलिस ने पकड़ा, मारुति फ्रोंक्स कार से 190 किलो लोहे का स्क्रैप जब्त, आरोपी पर वैधानिक कार्रवाई

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में कबाड़ के अवैध परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की सख्त निगरानी जारी है। इसी कड़ी में चौकी खरसिया पुलिस ने सटीक मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए मारुति फ्रोंक्स कार में अवैध स्क्रैप परिवहन कर रहे खरसिया निवासी राजू अग्रवाल को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 8 मार्च की शाम चौकी खरसिया को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में अवैध लोहे का स्क्रैप परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने स्टाफ को संदिग्ध वाहन पर निगाह रखते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी दौरान पुलिस टीम ने ठाकुरदिया से मौहापाली मालधक्का रोड पर संदिग्ध मारुति फ्रोंक्स कार क्रमांक CG 13 BB 2808 को रोककर जांच की। वाहन की तलाशी लेने पर कार के भीतर अवैध लोहे का स्क्रैप बरामद हुआ।
कार चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजू अग्रवाल पिता स्व. प्रेमचंद्र अग्रवाल उम्र 47 वर्ष निवासी छपरीगंज खरसिया बताया। आरोपी से स्क्रैप परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। स्क्रैप सामान चोरी का होने की आशंका पर गवाहों के समक्ष कार में रखा लगभग 190 किलो वजनी लोहे का स्क्रैप, जिसकी कीमत करीब 6,650 रुपये है, तथा परिवहन में प्रयुक्त कार (4 लाख रूपये) को जब्त किया गया। मामले में आरोपी के विरुद्ध चौकी खरसिया (थाना खरसिया) में इस्तगासा धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान आरोपी राजू अग्रवाल पुलिस की मौजूदगी में गवाहों से विवाद करने लगा और उन्हें “मुखबिरी करने” का आरोप लगाते हुए धमकाने लगा। पुलिस द्वारा समझाने के बाद भी वह नहीं माना और गवाह को मारपीट की धमकी देने लगा। जनशांति भंग करने की स्थिति बनने पर पुलिस ने आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया तथा पृथक से धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत भी कार्रवाई की गई।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी व एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक उदय सिदार, प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी, आरक्षक साविल चंद्रा एवं आरक्षक डमरूधर पटेल की अहम भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

महुआ बीनने गई बालिका से छेड़छाड़ की घटना में त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस चौकी जोबी में छेडखानी और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज, पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को लिया हिरासत में

ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला की आत्महत्या के मामले में रायगढ़ पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार , सुसाईडल नोट, ऑडियो रिकॉर्डिंग बना अहम सबूत, तमनार पुलिस ने किया दुष्प्रेरण का खुलासा

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?