August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है”

एक साड़ी पर दो दोस्तों ने लगाया फंदा, दोनों की मौत, देर रात एक साथ निकले थे जन्मदिन की पार्टी मनाने, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार की सुबह स्कूल परिसर में फांसी पर दो दोस्तों की लटकती लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
जिला मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूर स्थित चिखली गांव में आज सुबह 8 बजे के आसपास स्कूल परिसर के एक पेड़ में दो दोस्तों फांसी पर लटकती लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त दीपक बरेठ 21 साल, निवासी तेतला, शिवशरण कर्ष 22 साल, निवासी कटंगपाली, जिला सारंगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक बरेठ अपने दोस्त लाभोराम के साथ शिवशरण का कटंगपाली से जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिये लेने गया था। रास्ते में लाभोराम को उतारने के बाद दोनों दोस्तों ने साथ में जमकर शराब पार्टी की। इसके बाद अज्ञात कारणों से एक ही फंदे पर फांसी लगाकर दोनों ने आत्महत्या कर ली।
आज सुबह इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जिसके बाद पुसौर पुलिस को घटना से अवगत कराया गया, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजते हुए ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।
घटना स्थल पर किसी प्रकार का कोई सुसाईड नोट बरामद नही हुआ है। दोनों युवकों ने किन कारणों से एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली इस बात की जानकारी नही मिल सकी है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?