August 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लैलूंगा के घटगांव में भी हुआ अफीम की खेती का खुलासा, 2 डिसमिल जमीन पर हो रही थी खेती, दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़. रायगढ़ जिले में एक बार फिर से अवैध पोस्ता की खेती का मामला सामने आया है। लैलूंगा के ग्राम घटगांव में सब्जियों की बाड़ी में पोस्ता की फसल उगाई जा रही थी। इस खुलासे के बाद पुलिस की टीम दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। दो दिन पहले ही तमनार के आमघाट में भी अफीम की खेती का खुलासा हो चुका है।
लैलूंगा के ग्राम नवीन घाटगांव में 2 डिसमिल भूमि पर अवैध रूप से पोस्ता की खेती किए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम, एसडीएम, तहसीलदार एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर खेत का निरीक्षण किया गया, जहां पोस्ता के पौधे पाए गए। तत्पश्चात विधिवत कार्रवाई करते हुए अवैध फसल को जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने सोशल मीडिया के माध्यम से लैलूंगा के घटगांव में लहलहा रही पोस्ता की फसल की जानकारी सार्वजनिक की है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम घटगांव में दबिश दी। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि कुछ ग्रामीण अपनी सब्जियों की बाड़ी में अवैध रूप से पोस्ता की खेती कर रहे थे।
पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में 2 आरोपियों को साधराम नागवंशी, पिता तंगनी नागवंशी, आयु 60 वर्ष, निवासी ग्राम नवीन घाटगांव के अलावा अभिमन्यु नागवंशी, पिता चौयरसम नागवंशी, आयु 20 वर्ष, निवासी ग्राम नवीन घाटगांव को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों के विरुद्ध प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों, स्रोत एवं उद्देश्य के संबंध में अग्रिम पूछताछ जारी है। साथ ही, क्षेत्र में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु सतत निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
मुड़ागांव में भी संदिग्ध खेती का खुलासा
रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में लैलूंगा के मुड़ागांव में भी बड़ी सफलता मिली है, जहां निजी भूमि पर उगाई जा रही अफीम की फसल का खुलासा हुआ। जहां एक आरोपी तानसिंह नागवंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर 5 डिसमिल में संदिग्ध फसल की खेती की बात सामने आई है। आरोपी के घर से पेड, पत्तियां एवं तने के सूखे अवशेष को जब्त करते हुए फारेसिक जांच कराई जा रही है। पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ड्रोन कैमरे के जरिये क्षेत्र में सर्वे कराया जा रहा है, जिससे इस तरह के गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हडकंप मचा हुआ है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?