June 7, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क से जुड़ा सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार, सटोरियों को क्रिकेट सट्टा आईडी उपलब्ध कराने और तकनीकी सहायता देने वाला आरोपी को साइबर थाना रायगढ़ की टीम दबोचा भूमि बिक्री के नाम पर 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज दिखाकर जमीन बेचने का झांसा देकर की गई थी लाखों रुपये की ठगी, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया सुशासन तिहार में प्रशासन की संवेदनशील पहल, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण, विभिन्न शिविरों में वॉकर, वॉकिंग स्टिक और श्रवण यंत्र का वितरण, हितग्राहियों को मिली राहत अनुसूचित जाति-जनजाति समुदायों के समग्र विकास पर मंथन, संसदीय समिति की बैठक में शामिल हुए राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा विश्व साइकिल दिवस पर रायगढ़ में उमड़ा फिटनेस का उत्साह, ‘संडेज ऑन साइकिल’ रैली में सैकड़ों लोगों ने निभाई सहभागिता, स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स, अधिकारियों-कर्मचारियों और नागरिकों ने दिया फिट इंडिया का संदेश ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

सभापति डिग्री लाल साहू एवं पार्षद आशीष ताम्रकार बने वार्ड समिति के अध्यक्ष

रायगढ़। नगर निगम क्षेत्र में जनसंख्या के आधार पर वार्ड समितियों का गठन कर प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। सोमवार को निगम सभाकक्ष में निगम क्षेत्र के अंतर्गत दो वार्ड समितियों का गठन प्रक्रिया सम्पन्न हुआ। वार्ड समितियों के गठन से स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों में तेजी लाई जा सकेगी एवं जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण संभव होगा।
प्रथम वार्ड समिति में वार्ड क्रमांक 1 से 20, साथ ही वार्ड क्रमांक 39, 40 एवं 43 से 46 तक के वार्डों को शामिल किया गया है। वहीं द्वितीय वार्ड समिति में वार्ड क्रमांक 21 से 38 तथा 41, 42, 47 एवं 48 को सम्मिलित किया गया है।
चूंकि वार्ड समितियां के गठन में सभापति से संबंधित वार्ड चुनाव मैं शामिल है तो सभापति को उसे वार्ड समिति का पदेन अध्यक्ष नियुक्त करने का प्रावधान है। इसलिए प्रथम वार्ड समिति के अध्यक्ष के रूप में सभापति श्री डिग्री लाल साहू को मनोनीत किया गया है। वहीं द्वितीय वार्ड समिति में वार्ड क्रमांक 27 के पार्षद श्री आशीष ताम्रकार को निर्विरोध रूप से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
इस अवसर पर महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि वार्ड समितियों के माध्यम से नगर निगम के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय समस्याओं का समाधान और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से शहर के समग्र विकास के लिए सकारात्मक एवं समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
गठन प्रक्रिया से पूर्व नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने वार्ड समितियों के गठन, उनकी कार्यप्रणाली एवं शक्तियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वार्ड समितियां स्थानीय स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन, निगरानी एवं जनसहभागिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इससे पूर्व डिप्टी कमिश्नर श्री सुतीक्षण यादव एवं निगम सचिव श्री आर एन पटेल द्वारा वार्ड समिति गठन के पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। निगम प्रशासन द्वारा वार्ड समितियों का यह गठन शहर के सुव्यवस्थित विकास, पारदर्शिता एवं बेहतर प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वार्ड समिति गठन प्रक्रिया के दौरान एमआईसी सदस्यगण, संबंधित वार्ड के पाषर्दगण, कार्यपालन अभियंता श्री अमरेश लोहिया एवं विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
अध्यक्ष करेंगे दो नाम प्रस्तावित
वार्ड समिति में संबंधित वार्ड के सभी पार्षदगण सदस्य रहेंगे। इसी तरह प्रत्येक वार्ड समिति में अध्यक्ष द्वारा दो नाम प्रस्तावित किया जाएगा, जो पार्षद नहीं होंगे, लेकिन नगर निगम कार्यप्रणाली के जानकार होंगे एवं जो पार्षद बनने की योग्यता रखते होंगे। प्रस्तावित नाम पर अंतिम मुहर महापौर द्वारा लगाई जाएगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क से जुड़ा सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार, सटोरियों को क्रिकेट सट्टा आईडी उपलब्ध कराने और तकनीकी सहायता देने वाला आरोपी को साइबर थाना रायगढ़ की टीम दबोचा

भूमि बिक्री के नाम पर 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज दिखाकर जमीन बेचने का झांसा देकर की गई थी लाखों रुपये की ठगी, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

अनुसूचित जाति-जनजाति समुदायों के समग्र विकास पर मंथन, संसदीय समिति की बैठक में शामिल हुए राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

विश्व साइकिल दिवस पर रायगढ़ में उमड़ा फिटनेस का उत्साह, ‘संडेज ऑन साइकिल’ रैली में सैकड़ों लोगों ने निभाई सहभागिता, स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स, अधिकारियों-कर्मचारियों और नागरिकों ने दिया फिट इंडिया का संदेश

7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?