June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

39 वर्ष की सेवा उपरांत सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार सेवानिवृत्त, पुलिस कार्यालय में ससम्मान विदाई, सेवा सम्मान कार्यक्रम में अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई, सराहा समर्पित कार्यकाल

रायगढ़ । पुलिस विभाग में 39 वर्षों की लंबी सेवा पूर्ण कर सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार आज 31 मार्च को अपनी अधिवर्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में विभागीय परंपरा के अनुसार सेवा सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें ससम्मान विदाई दी गई।
कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक अमित सिंह ने उनके सेवाकाल की जानकारी देते हुए बताया कि श्री जयराम सिदार वर्ष 1987 में जिला पुलिस बल रायगढ़ में आरक्षक के पद पर नियुक्त हुए थे। उन्होंने सिटी कोतवाली, घरघोड़ा, पूंजीपथरा, तमनार तथा अविभाजित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के थाना सारंगढ़ में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2012 में प्रधान आरक्षक और वर्ष 2021 में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। पदोन्नति के बाद उनका स्थानांतरण जिला जांजगीर-चांपा हुआ, जहां कुछ समय सेवा देने के पश्चात वे पुनः रायगढ़ लौटे और हाल ही में रक्षित केंद्र में पदस्थ थे।
मूलतः धरमजयगढ़ तहसील के ग्राम नवागांव निवासी श्री सिदार वर्तमान में अपने परिवार के साथ चक्रधरनगर क्षेत्र में निवासरत हैं। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र, दो पुत्रियां एवं बहु शामिल हैं। उनका एक पुत्र शिक्षक है, दोनों पुत्रियां मेडिकल (MBBS) की पढ़ाई कर चुकी हैं तथा छोटा पुत्र अध्ययनरत है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि लंबी सेवा के बाद निर्विवाद रूप से सेवानिवृत्ति किसी भी पुलिसकर्मी के अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और परिवार के सहयोग का परिणाम होती है। उन्होंने  जयराम सिदार को स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे हमेशा पुलिस परिवार का हिस्सा रहेंगे और आवश्यकता पड़ने पर विभाग उनका सहयोग करेगा। पेंशन प्रकरण एवं देयकों की जानकारी लेकर मुख्य लिपिक को निर्देशित किया गया कि कोई भी देयक लंबित न रहे।
कार्यक्रम में डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर, मुख्य लिपिक निरीक्षक (अ) त्रिलोचन मालाकार, निरीक्षक (अ) जमुना प्रसाद चेलकर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी श्री जयराम सिदार को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान श्री जयराम सिदार के परिवारजन भी उपस्थित रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?