April 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जिले के ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में अब और तेज होगी आपातकालीन चिकित्सा सुविधा, 108 संजीवनी एक्सप्रेस की 11 नई एम्बुलेंस सेवाओं को दिखाई गई हरी झंडी, गंभीर मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होंगी एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री, उत्कल दिवस एवं वार्षिकोत्सव स्नेह सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 पाव एवं 35 लीटर महुआ शराब, एक स्कुटी जब्त जुआ-सट्टा पर ताबड़तोड़ कार्रवाई , 5 आरोपी गिरफ्तार, 4 मोबाइल और नगदी 19 हजार जब्त, रायगढ़ पुलिस ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा नेटवर्क पर कस रही शिकंजा युवती से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई, महिला थाना ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ पहुंचे, जिंदल एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत

रायगढ़ में “नवा तरिया, आय के जरिया” अभियान की शुरुआत, जल संरक्षण के साथ महिलाओं को मिलेगा रोजगार, मनरेगा और NRLM के समन्वय से जिले के 28 क्लस्टरों में नए मॉडल तालाबों का होगा निर्माण

रायगढ़। राज्य शासन के “मोर गांव, मोर पानी अभियान” के अंतर्गत के “मोर गांव, मोर पानी अभियान” के तहत रायगढ़ जिले में एक नई और महत्वाकांक्षी पहल “नवा तरिया, आय के जरिया” प्रोजेक्ट की शुरुआत की जा रही है। जिला पंचायत द्वारा मनरेगा (MGNREGA) और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के समन्वय से इस योजना को नए वित्तीय वर्ष से जिले के सभी 7 विकासखंडों में लागू करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस परियोजना का उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
योजना के तहत जिले के 28 क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) में कम से कम एक-एक मॉडल तालाब का निर्माण किया जाएगा। इन तालाबों को वैज्ञानिक तरीके से विकसित करने के लिए “रिज टू वैली” कॉन्सेप्ट अपनाया जा रहा है, जिसमें ‘Clart’ ऐप और युक्तधारा पोर्टल की मदद से स्थल चयन और योजना निर्माण किया जा रहा है। इससे कार्यों में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित होगी, साथ ही भू-जल स्तर में सुधार की दिशा में भी यह परियोजना महत्वपूर्ण साबित होगी।
इस योजना की सबसे खास बात यह है कि तालाबों का निर्माण मनरेगा के तहत किया जाएगा, लेकिन उनका उपयोग और प्रबंधन महिला स्व-सहायता समूहों (CLF) को सौंपा जाएगा। “नवा तरिया, आय के जरिया” थीम के अनुरूप इन तालाबों में मछली पालन, सिंघाड़ा उत्पादन और अन्य जल आधारित गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे महिलाओं की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगातार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इन बैठकों में CLF से जुड़ी महिलाओं को तकनीकी जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें इस अभियान का नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से यह योजना न केवल जल संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती देगी। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, “यह पहल जिले में विकास का एक मॉडल बनेगी, जहां जल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण साथ-साथ आगे बढ़ेंगे और ‘नवा तरिया’ वास्तव में ‘आय का जरिया’ बनकर उभरेगा।”

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

जिले के ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में अब और तेज होगी आपातकालीन चिकित्सा सुविधा, 108 संजीवनी एक्सप्रेस की 11 नई एम्बुलेंस सेवाओं को दिखाई गई हरी झंडी, गंभीर मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होंगी एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस

6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?