August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

नावापारा लखनपुर का कुख्यात गांजा तस्कर कृष्णा सिंह को पाँच किलो गांजे के साथ आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया

सरगुजा । सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में आज संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम एवं जिला आबकारी सरगुजा की टीम संयुक्त गश्त लखनपुर क्षेत्र में कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि नवापारा अमगसी निवासी कृष्णा सिंह के घर भारी मात्रा में गांजा उतरा है ।
मुखबीर सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल उड़नदस्ता एवं जिला की टीम नवापारा अमगसी निवासी कृष्णा सिंह के होटल एवं घर में दबिश दिये..वर्दीधारी देख कृष्णा सिंह डरकर अपने होटल के पीछे भागा जिसे दौड़ा कर पकड़ा गया जब उसे पकड़ा गया तो उसके हाथ में एक बाल्टी में दो पॉलीथीन में गांजा रखी हुई थी जिसका कुल वजन 5.135 किलोग्राम होना पाया गया। होटल मालिक आरोपी कृष्णा सिंह को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि नवापारा अमगसी निवासी कृष्णा सिंह पिछले कई वर्षों से गाँजा का व्यापार भारी मात्रा में करता आ रहा है.. वह दो बार जेल भी जा चुका है परंतु गांजे का धंधा बंद नहीं कर पा रहा है। आज फिर हमारी टीम को उसे पकड़ने में सफलता हाथ लगी। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि हमारी उड़नदस्ता की टीम सूखे नशे पर जीरो टोलरेंस की नीति अपना रही है और हर नशे के सौदागर को जेल दाखिल करने के लिए कटिबद्ध है।
उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई.. उक्त कार्यवाही में जिला आबकारी सरगुजा टीम के आबकारी उप निरीक्षक सौरभ साहू, आकाश साहू एवं अनिल गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?