April 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जनदर्शनः कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, कई प्रकरणों का मौके पर समाधान, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश लैलूंगा से लद्दाख तक पहुंचा ‘केलो’ जैविक जवाफूल चावल, लद्दाख वासियों ने जताया आभार, प्रदेश से बाहर बढ़ रही मांग, किसानों को मिल रहा बेहतर दाम पांच औद्योगिक इकाइयों पर 18 लाख 85 हजार का जुर्माना, सुरक्षा मानकों की लापरवाही पड़ी महंगी कृष्ण भावनामृत में सराबोर हुए श्रद्धालु, रायगढ़,बलौदाबाजार और दुर्ग के भक्तों ने की ब्रज मंडल की दिव्य यात्रा, इस्कॉन के तत्वावधान में भक्तों ने भजन कीर्तन और वृन्दावन की यात्रा की पूरी 17 वर्षीय बालक के अपहरण मामले में लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अपहृत बालक सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार , जंगल में आरोपी को उसके कार के साथ किया गिरफ्तार महिला से दुष्कर्म के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार,  आरोपियों ने देर रात्रि मेन रोड़ किनारे दुकान पर घटना को दिया अंजाम , फरार आरोपी की तलाश जारी 

सरकारी जमीन पर अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग की शिकायत, कार्रवाई की मांग

रायगढ़. घरघोड़ा तहसील क्षेत्र में इस समय प्लांट से निकलने वाले राख को फेकने के लिए स्वर्ग बना हुआ है प्राप्त जानकारी अनुसार घरघोड़ा ग्राम नवापारा पहन 18 में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से फ्लाई ऐश डंप किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधि ने नायब तहसीलदार को आवेदन सौंपकर जाँच कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन में बताया गया है कि खसरा क्रमांक 311ध्1 की शासकीय भूमि पर सरड़ा एनर्जी कंपनी द्वारा बिना अनुमति के फ्लाई ऐश डंपिंग की जा रही है। यह कार्य पर्यावरण नियमों और प्रचलित कानूनों का उल्लंघन है, जिससे क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ रहा है और जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस अवैध कार्य में ट्रांसपोर्टरों और उद्योग प्रबंधन के साथ-साथ कुछ स्थानीय राजस्व कर्मचारियों एवं पंचायत से जुड़े लोगों की मिलीभगत हो सकती है, जिसके चलते गलत जानकारी देकर उच्च अधिकारियों को गुमराह किया जा रहा है और अवैध गतिविधि लगातार जारी है। आवेदक ने प्रशासन से मांग की है कि शासकीय भूमि पर हो रही अवैध डंपिंग को तत्काल प्रभाव से रोका जाए तथा फ्लाई ऐश को हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।
जनप्रतिनिधि ने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्र के पर्यावरण और आम जनता के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। समय रहते कार्यवाई नहीं कि गई तो क्षेत्र हित के लिए आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?