April 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जनदर्शनः कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, कई प्रकरणों का मौके पर समाधान, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश लैलूंगा से लद्दाख तक पहुंचा ‘केलो’ जैविक जवाफूल चावल, लद्दाख वासियों ने जताया आभार, प्रदेश से बाहर बढ़ रही मांग, किसानों को मिल रहा बेहतर दाम पांच औद्योगिक इकाइयों पर 18 लाख 85 हजार का जुर्माना, सुरक्षा मानकों की लापरवाही पड़ी महंगी कृष्ण भावनामृत में सराबोर हुए श्रद्धालु, रायगढ़,बलौदाबाजार और दुर्ग के भक्तों ने की ब्रज मंडल की दिव्य यात्रा, इस्कॉन के तत्वावधान में भक्तों ने भजन कीर्तन और वृन्दावन की यात्रा की पूरी 17 वर्षीय बालक के अपहरण मामले में लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अपहृत बालक सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार , जंगल में आरोपी को उसके कार के साथ किया गिरफ्तार महिला से दुष्कर्म के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार,  आरोपियों ने देर रात्रि मेन रोड़ किनारे दुकान पर घटना को दिया अंजाम , फरार आरोपी की तलाश जारी 

दो सुने मकान में चोरी, नगदी रकम के अलावा लाखों का सामान पार, पीड़ितो की शिकायत के बाद अज्ञात चोर के खिलाफ जुर्म दर्ज

रायगढ़. रायगढ़ जिले में अज्ञात चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाते हुए नगदी रकम समेत लाखों के सामानों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार कांसीराम राठिया ने आज धरमजयगढ़ थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि कल सुबह 8 बजे वह अपने घर में ताला लगाकर परिवार के साथ महुआ बिनने खीर खुडी झरिका गया हुआ था। तकरीबन 10 बजे जब वह घर पहुंचा तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और घर का सामान बिखरा हुआ था। चोरी की आशंका को देखते हुए पीड़ित ने जब आलमारी चेक किया तो पता चला कि अज्ञात चोरों ने सोने की माला, एक जोड़ी नाक की फूली दो नग कान की फूली, तीन जोड़ी चांदी की पायल, चांदी का कमर छल्ला के अलावा कांस की थाली समेत 6 नग कांस का लोटा और जमीन का पट्टा लेकर फरार हो चुके थे। चोरी गए कुल सामानों की कीमत करीब 80 हजार रूपये बताई जा रही है।
इसी तरह की चोरी की एक अन्य घटना में भजेराम राठिया निवासी ढोढागांव ने भी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 2 अपै्रल की सुबह घर में ताला लगाकर अपने नव निर्माण मकान में काम करने गया हुआ था और घर के अन्य सदस्य महुआ बिनने गए हुए थे। इसी बीच सुने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने उसके घर में घुसकर नगदी रकम 25 हजार समेत 5 नग कांस की थाली लेकर फरार हो गए। काफी पतासाजी करने के बावजूद चोरी गए सामानों के नही मिलने के बाद पीड़ित ने थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बहरहाल सुने मकान में चोरी के दोनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत के बाद धमरजयगढ़ पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?