August 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बिलासपुर में एनालॉग पनीर के खिलाफ अभियान तेज, रेस्टोरेंट से लिया गया पनीर का सैंपल खरसिया और रायगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, डेयरी उत्पादों के नमूने लिए गए, नियमों का पालन करने दिए निर्देश भूपदेवपुर थाना बना विद्यार्थियों की सीख का केंद्र, छात्र-छात्राओं ने जाना थाना की कार्यप्रणाली, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, विद्यार्थियों ने निडर होकर पुलिस से जुड़ने का लिया संकल्प तत्कालीन थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम की विवेचना रंग लाई यह हेडिंग कर दीजिए रायगढ़ में पनीर एनालॉग पर सख्ती, होटल-रेस्टोरेंट संचालकों की 7 अगस्त को बुलाई गई अहम बैठक रायगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित ऐनालॉग पनीर और एक्सपायरी खोवा जब्त, डेयरी का लाइसेंस निलंबित, एनालॉग पनीर किया गया नष्ट

भाजपा ने मिशन 2028 की तैयारियां तेज की, रायगढ़ जिले के मंडल प्रभारियों की घोषणा, अनुभवी और फायर ब्रांड नेताओं को मिली जिम्मेदारी, चारों विधानसभा सीटों पर जीत का स्पष्ट लक्ष्य

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनावों को लेकर रायगढ़ जिले में अपनी संगठनात्मक तैयारियों को और तेज करते हुए मंडल प्रभारियों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, संभाग प्रभारी रामू रोहरा, संभाग सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला एवं जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान के नेतृत्व में जारी सूची ने जिले की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
भाजपा द्वारा जारी सूची में जिले के कई अनुभवी, संघर्षशील और फायर ब्रांड नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा ने यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में रायगढ़ जिले की चारों सीटों पर विजय प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ अभी से मैदान में उतर चुकी है।
विशेष रूप से भाजपा ने नरेश पंडा, विनायक पटनायक, गोकुल यादव,अशोक अग्रवाल,रत्थु गुप्ता,बब्बल पांडे, पारेश्वर प्रधान, अरुण कातोरे, जनेश्वर मिश्रा और बिलिस गुप्ता जैसे अनुभवी एवं प्रभावशाली नेताओं को मंडलों की जिम्मेदारी सौंपकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संदेश दिया है। इन नेताओं की क्षेत्र में मजबूत पकड़, सक्रियता और आक्रामक राजनीतिक शैली को देखते हुए भाजपा ने उन्हें महत्वपूर्ण मंडलों की कमान सौंपी है।
इसके अलावा महेश उरांव, रामश्याम डनसेना,वंशीधर चौधरी, सुनील सिंह ठाकुर, महेश चेनानी, कमला राठिया, शिशुपाल गुप्ता, शशी राठौर, जयप्रकाश पटेल, गायत्री केशरवानी, लोचन पटेल, समत नायक, पवन शर्मा, विद्यानंद प्रधान सहित अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी मंडल प्रभारी बनाकर संगठन विस्तार की जिम्मेदारी दी गई है।
राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण लैलूंगा विधानसभा के रोडोपाली मंडल में भाजपा सह प्रवक्ता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक अग्रवाल को प्रभारी बनाए जाने को भी संगठन का बड़ा रणनीतिक फैसला माना जा रहा है। गौरतलब है कि रोडोपाली मंडल कांग्रेस विधायक विद्यावती सिदार, पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया एवं पूर्व संसदीय सचिव सुनीति राठिया का प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में यहां भाजपा द्वारा अशोक अग्रवाल जैसे मुखर और सक्रिय नेता को जिम्मेदारी देना संगठन की गंभीर तैयारी को दर्शाता है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी “गांव चलो अभियान”, “बूथ सशक्तिकरण” और “विकसित भारत” के संकल्प के साथ जनता के बीच लगातार सक्रिय है तथा आने वाले समय में रायगढ़ जिले में भाजपा संगठन और अधिक मजबूती के साथ नजर आएगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

भूपदेवपुर थाना बना विद्यार्थियों की सीख का केंद्र, छात्र-छात्राओं ने जाना थाना की कार्यप्रणाली, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, विद्यार्थियों ने निडर होकर पुलिस से जुड़ने का लिया संकल्प

रात के अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ट्रेलर का डीजल चोरी कर सस्ते दामों में बेचता था गिरोह, खरीदार समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?