August 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बिलासपुर में एनालॉग पनीर के खिलाफ अभियान तेज, रेस्टोरेंट से लिया गया पनीर का सैंपल खरसिया और रायगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, डेयरी उत्पादों के नमूने लिए गए, नियमों का पालन करने दिए निर्देश भूपदेवपुर थाना बना विद्यार्थियों की सीख का केंद्र, छात्र-छात्राओं ने जाना थाना की कार्यप्रणाली, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, विद्यार्थियों ने निडर होकर पुलिस से जुड़ने का लिया संकल्प तत्कालीन थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम की विवेचना रंग लाई यह हेडिंग कर दीजिए रायगढ़ में पनीर एनालॉग पर सख्ती, होटल-रेस्टोरेंट संचालकों की 7 अगस्त को बुलाई गई अहम बैठक रायगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित ऐनालॉग पनीर और एक्सपायरी खोवा जब्त, डेयरी का लाइसेंस निलंबित, एनालॉग पनीर किया गया नष्ट

लाखों की धोखाधड़ी का फरार आरोपी जगदलपुर से गिरफ्तार, वाहनों के रजिस्ट्रेशन के नाम पर लाखों की ठगी का है मामला, चक्रधरनगर पुलिस की गिरफ्त में फरार आरोपी

रायगढ़। ऑपरेशन तलाश” के तहत फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में चक्रधरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहनों के रजिस्ट्रेशन के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी अजय कुमार पिल्लई उर्फ अज्जु पिल्लई को जगदलपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए वैधानिक कार्रवाई की है।
मामले में प्रार्थी राकेश कुमार नागवानी (43 वर्ष) निवासी कृष्ण वाटिका, बोईरदादर, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़ द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि वह वाहन खरीदी-बिक्री का कार्य करता है। वर्ष 2021 में उसने विभिन्न फायनेंस कंपनियों की नीलामी से करीब 50 वाहन, कार, ट्रैक्टर एवं जेसीबी मशीन खरीदी थी। पुराने मॉडल के इन वाहनों का पंजीयन आरटीओ कार्यालय से कराने के नाम पर आरोपी अजय कुमार पिल्लई उर्फ अज्जु पिल्लई निवासी लालबाग, जगदलपुर एवं उसके साथी विपिन साहू ने स्वयं को आरटीओ एजेंट बताकर संपर्क किया और रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने के नाम पर समय-समय पर रकम लेते रहे।
प्रार्थी ने आरोपियों के कहने पर अलग-अलग माध्यमों से रकम ट्रांसफर की। बाद में आरोपियों द्वारा कुछ वाहनों के रजिस्ट्रेशन दस्तावेज उपलब्ध कराए गए, लेकिन जांच में पाया गया कि वाहन प्रार्थी के नाम पर पंजीकृत न होकर अन्य व्यक्तियों के नाम पर दर्ज किए गए थे। जब प्रार्थी ने आरटीओ कार्यालय से जानकारी ली तो पूरे मामले में धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। शिकायत की जांच डीएसपी मुख्यालय रायगढ़ द्वारा की गई, जिसमें आरोपी द्वारा वाहन पंजीयन के नाम पर 6,93,000 रुपए प्राप्त कर धोखाधड़ी करना पाया गया। इस आधार पर थाना चक्रधरनगर में 29 जुलाई 2025 को धारा 420 भादवि के तहत आरोपित अजय कुमार पिल्लई उर्फ अज्जु पिल्लई के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जांच के दौरान प्रार्थी ने यह भी बताया कि शिकायत के बाद आरोपी द्वारा रकम लौटाने के नाम पर दो चेक दिए गए, जिनमें एक चेक बाउंस हो गया जबकि दूसरा गलत जानकारी देकर दिया गया, जिससे स्पष्ट हुआ कि आरोपी जानबूझकर धोखाधड़ी कर रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “ऑपरेशन तलाश” के तहत लंबित मामलों की समीक्षा कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा ने फरार आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाई गई और आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर पुलिस टीम को जगदलपुर रवाना किया, जहां दबिश देकर आरोपी अजय कुमार पिल्लई उर्फ अज्जु पिल्लई पिता चन्द्रशेखर पिल्लई को हिरासत में लिया गया और रायगढ़ लाकर न्यायालय में पेश कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

भूपदेवपुर थाना बना विद्यार्थियों की सीख का केंद्र, छात्र-छात्राओं ने जाना थाना की कार्यप्रणाली, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, विद्यार्थियों ने निडर होकर पुलिस से जुड़ने का लिया संकल्प

रात के अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ट्रेलर का डीजल चोरी कर सस्ते दामों में बेचता था गिरोह, खरीदार समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?