August 7, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बिलासपुर में एनालॉग पनीर के खिलाफ अभियान तेज, रेस्टोरेंट से लिया गया पनीर का सैंपल खरसिया और रायगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, डेयरी उत्पादों के नमूने लिए गए, नियमों का पालन करने दिए निर्देश भूपदेवपुर थाना बना विद्यार्थियों की सीख का केंद्र, छात्र-छात्राओं ने जाना थाना की कार्यप्रणाली, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, विद्यार्थियों ने निडर होकर पुलिस से जुड़ने का लिया संकल्प तत्कालीन थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम की विवेचना रंग लाई यह हेडिंग कर दीजिए रायगढ़ में पनीर एनालॉग पर सख्ती, होटल-रेस्टोरेंट संचालकों की 7 अगस्त को बुलाई गई अहम बैठक रायगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित ऐनालॉग पनीर और एक्सपायरी खोवा जब्त, डेयरी का लाइसेंस निलंबित, एनालॉग पनीर किया गया नष्ट

22 चक्का ट्रेलर का कहर, बिजली खंभे को मारी जोरदार टक्कर, पूरा इलाका अंधेरे में डूबा, प्रेस कार्यालय का सीसीटीवी कैमरा भी टूटा

रायगढ़। शहर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बैंक कॉलोनी में बीती रात करीब 11 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 22 चक्का ट्रेलर के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बिजली खंभे को जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूरा खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और खंबे में लगे सीसीटीवी कैमरा भी चपेट में आ गई। मजेदार बात यह है कि बिना अनुमती के कैसे यह 22 चक्का टेªलर इस इलाके में घुसा और कहर बरपाकर फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात 11 बजे के बाद एक 22 चक्का टेªलर बैंक कालोनी स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में घुसा जिससे यह मार्ग पूरी तरह जाम हो गया था। बताया जा रहा है कि टेªलर का चालक जब अपनी गाड़ी बैक कर रहा था और आधे घंटे तक इस सकरी सड़क में यह 22 चक्का वाहन बार-बार आगे पीछे करता रहा। यह पूरा वाक्या आज तक कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमर में कैद भी हुआ है। इस दौरान यह वाहन बिजली खंबे से जा टकराया इसके बाद पीछे का ट्राला उसमें काफी देर तक फंसा रहा। इस टक्कर से बिजली खंबा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही इस घटना में “आज तक” चैनल के वरिष्ठ पत्रकार नरेश शर्मा के प्रेस कार्यालय के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा भी टूट गया और विद्युत व्यवस्था भी ठप्प हो गई। इसके अलावा इंटरनेट का तार टूटने से संचार व्यवस्था भी प्रभावित हो गई। सुबह तक कई लोगों को नेट संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त इंडस्ट्रीयल एरिया में किसी के यहां सामान खाली करने पहुंचा था इस दौरान यह घटना घटित हो गई। अगर यह दिन का वाक्या होता तो जनहानि भी हो सकती थी।
घटना को लेकर बैंक कॉलोनी के रहवासियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही से कॉलोनी की सड़कें और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। वहीं स्थानीय लोगों ने लापरवाह चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

भूपदेवपुर थाना बना विद्यार्थियों की सीख का केंद्र, छात्र-छात्राओं ने जाना थाना की कार्यप्रणाली, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, विद्यार्थियों ने निडर होकर पुलिस से जुड़ने का लिया संकल्प

रात के अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ट्रेलर का डीजल चोरी कर सस्ते दामों में बेचता था गिरोह, खरीदार समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?