August 7, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बिलासपुर में एनालॉग पनीर के खिलाफ अभियान तेज, रेस्टोरेंट से लिया गया पनीर का सैंपल खरसिया और रायगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, डेयरी उत्पादों के नमूने लिए गए, नियमों का पालन करने दिए निर्देश भूपदेवपुर थाना बना विद्यार्थियों की सीख का केंद्र, छात्र-छात्राओं ने जाना थाना की कार्यप्रणाली, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, विद्यार्थियों ने निडर होकर पुलिस से जुड़ने का लिया संकल्प तत्कालीन थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम की विवेचना रंग लाई यह हेडिंग कर दीजिए रायगढ़ में पनीर एनालॉग पर सख्ती, होटल-रेस्टोरेंट संचालकों की 7 अगस्त को बुलाई गई अहम बैठक रायगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित ऐनालॉग पनीर और एक्सपायरी खोवा जब्त, डेयरी का लाइसेंस निलंबित, एनालॉग पनीर किया गया नष्ट

रायगढ़ के घोघरा डेम में हाथी शावक का शव मिला, तेंदुपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों ने देखा शव, डूबने से मौत होने की आशंका

रायगढ़। जिले से वन्यजीव प्रेमियों को उदास कर देने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले छाल रेंज में शुक्रवार सुबह एक हाथी शावक का शव डैम में तैरता हुआ पाया गया। इस दुखद घटना के सामने आते ही वन महकमे में हड़कंप मच गया है। आला अधिकारी और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना छाल रेंज के सिंझीझाप परिसर स्थित घोघरा डैम की है। शुक्रवार की अलसुबह जब स्थानीय ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए जंगल की तरफ गए, तो उनकी नजर डैम के पानी में उतराते हुए एक हाथी के बच्चे (शावक) के शव पर पड़ी। यह नजारा देख ग्रामीण सहम गए और उन्होंने बिना देर किए इसकी सूचना ‘हाथी मित्र दल’ के साथ-साथ वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही वन अमला तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया।
बताया जा रहा है कि इस इलाके में बीते कुछ समय से हाथियों का मूवमेंट लगातार बना हुआ है। सिंझीझाप परिसर में पहले से ही 5 हाथियों का एक छोटा दल मौजूद था। इसी बीच 15 अन्य हाथियों का एक बड़ा झुंड भी वहां आ पहुंचा और दोनों दल आपस में मिल गए। इससे हाथियों की कुल संख्या 20 हो गई। बीती रात यह 20 हाथियों का विशाल दल इसी घोघरा डैम के आसपास के इलाके में विचरण कर रहा था।

वन विभाग के सूत्रों और स्थानीय लोगों के अनुसार, इस बात की प्रबल आशंका जताई जा रही है कि रात के वक्त हाथियों का यह बड़ा झुंड जब घोघरा डैम में पानी पीने या नहाने के लिए उतरा होगा, उसी दौरान यह नन्हा शावक गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
​फिलहाल, वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। शावक के शव को डैम से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। हाथियों के इतने बड़े दल की मौजूदगी को देखते हुए आसपास के गांवों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की जनहानि से बचा जा सके।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

भूपदेवपुर थाना बना विद्यार्थियों की सीख का केंद्र, छात्र-छात्राओं ने जाना थाना की कार्यप्रणाली, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, विद्यार्थियों ने निडर होकर पुलिस से जुड़ने का लिया संकल्प

रात के अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ट्रेलर का डीजल चोरी कर सस्ते दामों में बेचता था गिरोह, खरीदार समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?