May 8, 2026

ऐप डाउनलोड करें

एक महीने से पानी संकट झेल रहे सिंधी कॉलोनीवासियों को राहत, भाजपा पार्षद प्रतिनिधि केशव जायसवाल ने कराया बोर खनन चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त , कुल करीब 6 लाख 80 हजार रुपये का कबाड़ जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ के घोघरा डेम में हाथी शावक का शव मिला, तेंदुपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों ने देखा शव, डूबने से मौत होने की आशंका 22 चक्का ट्रेलर का कहर, बिजली खंभे को मारी जोरदार टक्कर, पूरा इलाका अंधेरे में डूबा, प्रेस कार्यालय का सीसीटीवी कैमरा भी टूटा भूपदेवपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 24 घंटे के भीतर 16 वर्षीय गुम बालिका दस्तयाब, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार सड़क हादसे में घायल युवक को जिला प्रशासन और रायगढ़ पुलिस ने दिलाई PM राहत योजना से कैशलेस उपचार सुविधा, जिले का पहला मामला

चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त , कुल करीब 6 लाख 80 हजार रुपये का कबाड़ जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ । जिले में चोरी और अवैध कबाड़ कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना चक्रधरनगर पुलिस ने अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जामगांव क्षेत्र में दो 6 चक्का माजदा वाहनों से करीब 27 टन लोहे और टिना का स्क्रैप जप्त किया है। जब्त स्क्रैप की कीमत करीब 6 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायगढ़ की ओर से दो माजदा वाहनों में भारी मात्रा में लोहा और टिना का स्क्रैप लोड कर जामगांव की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों वाहनों को जामगांव के पास पकड़ा। मौके पर वाहन क्रमांक सीजी 04 पीसी 9120 तथा सीजी 10 बीक्यू 0292 में बड़ी मात्रा में कबाड़ लोड मिला। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अरमान अहमद एवं रमजान खान निवासी हमीरपुर, उत्तर प्रदेश बताया।
जांच के दौरान पहले वाहन से करीब 12,780 किलोग्राम तथा दूसरे वाहन से करीब 14,560 किलोग्राम लोहे और टिना का स्क्रैप बरामद हुआ। दोनों वाहनों सहित कुल जब्ती 16 लाख 80 हजार रुपये की रही। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर दोनों वाहनों, स्क्रैप और अन्य सामग्री को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, आरक्षक संदीप कौशिक और मिनकेतन पटेल की सक्रिय भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?