रायगढ़। शहर के सिंधी कालोनी के रहवासी पिछले एक माह से इस भीषण गर्मी में पानी की समस्या से जूझ रहे थे। आज पार्षद प्रतिनिधि की पहल से इलाके में बोर खनन होनें से लोगों ने राहत की सांस ली है।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड क्रमांक 22 की सिंधी कॉलोनी में पिछले एक महीने से गहराए पेयजल संकट के बीच आज बड़ी राहत देखने को मिली। क्षेत्र में लगातार हो रही पानी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए भाजपा पार्षद प्रतिनिधि केशव जायसवाल की पहल पर बोर खनन कराया गया।
बोर खनन शुरू होते ही मोहल्लेवासियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। लंबे समय से पानी की किल्लत से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पानी की समस्या के कारण उन्हें रोजमर्रा के कामों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हमेशा से ही केशव जायसवाल द्वारा वार्डवासियों को एक परिवार की तरह ही ख्याल रखा जाता है। चाहे वह नाली की समस्या हो, चाहे बिजली की समस्या हो या फिर साफ-सफाई का मामला हो। हमेशा आगे आकर इन समस्याओं का समाधान करते रहे हैं। विगत एक साल के भीतर जनहित में इस वार्ड में लगातार इतनें कार्य हुए हैं कि पिछले कई सालों में नही हुआ है।
क्षेत्रवासियों ने इस पहल के लिए केशव जायसवाल का आभार जताते हुए कहा कि समय रहते समस्या का समाधान किए जाने से लोगों को बड़ी राहत मिली है।










