May 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

4 माजदा वाहनों से 14 टन 700 किलो लोहा एवं टीना कबाड़ समेत 31 लाख की संपत्ति जब्त, तमनार चौक पर नाकेबंदी कर पूंजीपथरा पुलिस ने वाहनों को अवैध कबाड़ परिवहन करते पकड़ा महलोई में वैज्ञानिक तरीके से हो रहा सेप्टिक टैंक का निस्तारण, स्वच्छता अभियान को मिली नई गति, एफएसटीपी में सुरक्षित डी-स्लज उपचार से पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को मिलेगा लाभ गांव के माटी पुत्र ने अंचल में बढाया रायगढ़ का मान, संबलपुरी के अजय गुप्ता ने भारतीय वन सेवा परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 91 भारतमाला प्रोजेक्ट में सैकड़ों बेशकीमती पेड़ गायब! सड़क निर्माण के नाम पर वन भूमि में मनमानी के आरोप 350 और 270 रुपये का ट्री गार्ड खुद मांग रहा सुरक्षा, धरमजयगढ़ क्षेत्र में मनरेगा के पौधारोपण कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार जेल कॉम्पलेक्स के सामने सट्टा लिखते आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से सट्टा पट्टी, डॉट पेन और नगदी रकम जब्त, आरोपी पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

गांव के माटी पुत्र ने अंचल में बढाया रायगढ़ का मान, संबलपुरी के अजय गुप्ता ने भारतीय वन सेवा परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 91

रायगढ़. जिले के छोटे से ग्राम संबलपुरी के रहने वाले प्रतिभाशाली युवा अजय गुप्ता ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित भारतीय वन सेवा (आईएफएस) परीक्षा 2025 में शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 91 प्राप्त की है। परीक्षा परिणाम शुक्रवार को कुछ ही देर पहले घोषित हुआ, जिसके बाद रायगढ़ जिले सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बन गया।
साधारण किसान परिवार से आने वाले अजय गुप्ता की यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष मानी जा रही है क्योंकि उन्होंने सीमित संसाधनों के बीच कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनके पिता किसान हैं और ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े अजय ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया कि बड़े सपनों को पूरा करने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति सबसे बड़ी ताकत होती है।
भारतीय वन सेवा देश की प्रतिष्ठित अखिल भारतीय सेवाओं में शामिल है, जहां चयन के लिए अभ्यर्थियों को कठिन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। ऐसे प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में ऑल इंडिया स्तर पर 91वीं रैंक हासिल करना बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि अजय गुप्ता इससे पहले भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने हाल ही में घोषित यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 452 हासिल की थी। लगातार दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर अजय गुप्ता ने रायगढ़ जिले और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।
अजय की सफलता से उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। परिणाम सामने आते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। जिले के विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले अजय गुप्ता आज जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि कठिन परिस्थितियां कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं, यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर किया जाए।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

एसएसपी रायगढ़ ने पुलिस कंट्रोल रूम में राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी और शाखा प्रभारियों की समीक्षा बैठक, बैठक में हुई विस्तृत अपराध समीक्षा, लंबित अपराध, कानून व्यवस्था, ऑपरेशन आघात, तलाश और सामाजिक पुलिसिंग पर तय हुई रणनीति

7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?