August 9, 2026

ऐप डाउनलोड करें

श्रावण मास के सोमवार एवं सोमप्रदोष पर 10 अगस्त को होगा भव्य महारुद्राभिषेक, श्रद्धेय धर्माचार्य श्री सोमेश परसाई जी के सानिध्य में होगा धार्मिक अनुष्ठान, शाम 4 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 60 किलो गांजा तस्करी के फरार मुख्य सप्लायर को ओडिशा के बौद्ध जिले से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति-वित्त मंत्री ओपी चौधरी, पुसौर क्षेत्र में 1.92 करोड़ के विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ऑपरेशन आघात : गेजामुड़ा में महिला समूह और ग्रामीणों ने पुलिस के साथ चलाया नशामुक्ति अभियान, 20 बोरी महुआ लहान और भारी मात्रा में महुआ पास नष्ट हाथी ने बुजुर्ग ग्रामीण को कुचलकर उतारा मौत के घाट, इलाके फैली सनसनी, देर रात की घटना क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश

आग की चपेट में आने से 40 से अधिक बाइक जलकर राख, कबाड़ और प्लास्टिक गोदाम में लगी आग

रायगढ़ में कबाड़ और प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें बगल में स्थित हीरो बाइक शोरूम तक पहुंच गईं, जिससे वहां रखी करीब 43 नई-पुरानी बाइक जलकर पूरी तरह राख हो गईं। वहीं आग से बचाने के लिए बाहर निकाली गई 2-3 बाइक चोरी होने की भी जानकारी सामने आई है। इसके अलावा इस अग्निकांड में कबाड़ गोदाम में खड़ा एक माजदा वाहन और एक छोटा हाथी वाहन भी जलकर पूरी तरह राख हो गया।

फिलहाल आग पर लगभग काबू पा लिया गया है, लेकिन गोदाम से अब भी धुआं उठ रहा है। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, जांच जारी है। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है। दरअसल, शनिवार दोपहर छातामुड़ा रोड स्थित कबाड़-प्लास्टिक गोदाम में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और कबाड़ सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैल गई और उस पर पूरी तरह काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। देर रात तक दमकल कर्मी लगातार पानी डालकर आग बुझाने में जुटे रहे। आग की लपटें पास के हीरो बाइक शोरूम तक पहुंच गईं। इससे शोरूम में रखी करीब 43 नई और पुरानी बाइकें आग की चपेट में आ गईं। आग बढ़ते देख कर्मचारियों ने कई नई बाइकें बाहर निकालकर सुरक्षित जगह पर रख दीं।
शोरूम प्रबंधन के अनुसार, बाहर रखी गई 2-3 बाइक चोरी हो गईं। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आग की लपटें शोरूम के पीछे और साइड वाले हिस्से तक पहुंच गई थीं। तेज गर्मी के कारण वहां की दीवारों में दरारें आ गईं। वहीं शोरूम में रखा अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। हालांकि सभी गाड़ियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया।
जिला कमांडेंट ब्लासियुज कुजूर ने बताया कि आग बुझाने के लिए करीब 11 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगाई गई थीं। दमकल कर्मियों ने पूरी रात आग बुझाने का प्रयास किया। आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। लेकिन आग पूरी तरह शांत नहीं हुई है। अंदर सुलग रही आग के कारण अब भी धुआं उठ रहा है। प्लास्टिक सामग्री होने की वजह से आग बुझाने में काफी दिक्कत हुई, क्योंकि ऊपर से आग बुझने के बाद भी अंदर आग सुलगती रही और फिर से भड़क जाती थी।
शोरूम के मैनेजर आस्टिन जॉर्ज ने बताया कि आग करीब साढ़े 12 बजे लगी थी। कबाड़ गोदाम से आग फैलकर शोरूम तक पहुंच गई। आग में शोरूम में लगा कंप्रेसर पूरी तरह जल गया और वर्कशॉप की दीवारें भी फट गईं। सुबह किए गए आकलन में 43 गाड़ियां जली हुई मिलीं। अभी पूरे स्टॉक की गिनती पूरी नहीं हुई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश

गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील, काशीराम चौक स्थित परिसर में करीब 280 इलेक्ट्रिक वाहन एवं लिथियम-आयन बैटरियों का असुरक्षित भंडारण मिला, फायर सेफ्टी के इंतजाम भी नहीं थे

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?