August 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

श्रावण मास के सोमवार एवं सोमप्रदोष पर 10 अगस्त को होगा भव्य महारुद्राभिषेक, श्रद्धेय धर्माचार्य श्री सोमेश परसाई जी के सानिध्य में होगा धार्मिक अनुष्ठान, शाम 4 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 60 किलो गांजा तस्करी के फरार मुख्य सप्लायर को ओडिशा के बौद्ध जिले से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति-वित्त मंत्री ओपी चौधरी, पुसौर क्षेत्र में 1.92 करोड़ के विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ऑपरेशन आघात : गेजामुड़ा में महिला समूह और ग्रामीणों ने पुलिस के साथ चलाया नशामुक्ति अभियान, 20 बोरी महुआ लहान और भारी मात्रा में महुआ पास नष्ट हाथी ने बुजुर्ग ग्रामीण को कुचलकर उतारा मौत के घाट, इलाके फैली सनसनी, देर रात की घटना क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश

धान खरीदी केंद्र में 99 लाख से अधिक का घोटाला, फर्जी एंट्री कर 3140 क्विंटल धान और 2045 जूट बारदानों का गबन, प्रबंधक व कम्प्यूटर ऑपरेटर पर एफआईआर

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । जिले के सेवा सहकारी समिति मर्यादित साल्हेओना के धान उपार्जन केंद्र में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। जांच में करीब 99 लाख 12 हजार रुपए से अधिक की आर्थिक अनियमितता उजागर होने के बाद सहायक खाद्य अधिकारी ने थाना सरिया में एफआईआर दर्ज कराने आवेदन दिया है।
मामले में समिति प्रबंधक बंशीधर पटेल और कम्प्यूटर ऑपरेटर वासुदेव पटेल को मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया गया है। आरोप है कि दोनों ने मिलीभगत कर बिना धान खरीदी किए ही फर्जी ऑनलाइन एंट्री कर शासन और समिति को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया।

जांच में खुला बड़ा खेल
कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ के निर्देश पर गठित जांच दल ने 20 अप्रैल को साल्हेओना धान उपार्जन केंद्र का भौतिक सत्यापन किया। जांच में रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में भारी अंतर पाया गया।
जांच रिपोर्ट के अनुसार केंद्र में रिकॉर्ड में 3142.80 क्विंटल धान उपलब्ध दर्शाया गया था, लेकिन मौके पर केवल 2 क्विंटल धान मिला। इस तरह 3140.80 क्विंटल धान गायब पाया गया, जिसकी कीमत 97 लाख 36 हजार 480 रुपए आंकी गई है।
इसके अलावा वर्ष 2025-26 के नए जूट बारदानों में भी 2045 नग की कमी पाई गई, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 75 हजार रुपए बताई गई है। कुल मिलाकर शासन और समिति को 99 लाख 12 हजार 411 रुपए से अधिक की क्षति पहुंचने की बात सामने आई है।

फर्जी खरीदी एंट्री करने की स्वीकारोक्ति
जांच के दौरान समिति प्रबंधक बंशीधर पटेल ने लिखित कथन में स्वीकार किया कि कई कर्मचारियों के माध्यम से किसानों के नाम पर फर्जी धान खरीदी एंट्री की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक अलग-अलग कर्मचारियों द्वारा हजारों बोरी धान की फर्जी खरीदी दर्ज की गई। जांच में यह भी सामने आया कि जिन कर्मचारियों के नाम से एंट्री की गई, उन्हें धान खरीदी कार्य के लिए अधिकृत ही नहीं किया गया था।

रिकॉर्ड और दस्तावेज जब्त
अनियमितता सामने आने के बाद जांच दल ने धान खरीदी पंजी, धान आवक पंजी, डिलेवरी पंजी, हिसाब पंजी समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। साथ ही एक पेन ड्राइव और फर्जी एंट्री से जुड़े रिकॉर्ड भी कब्जे में लिए गए हैं।

पहले भी जारी हुआ था नोटिस
कार्यालय कलेक्टर की ओर से समिति प्रबंधक को धान की कमी को लेकर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित समय तक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया।सहायक खाद्य अधिकारी विद्यानंद पटेल ने थाना सरिया में आवेदन देकर समिति प्रबंधक बंशीधर पटेल और कम्प्यूटर ऑपरेटर वासुदेव पटेल के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश

गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील, काशीराम चौक स्थित परिसर में करीब 280 इलेक्ट्रिक वाहन एवं लिथियम-आयन बैटरियों का असुरक्षित भंडारण मिला, फायर सेफ्टी के इंतजाम भी नहीं थे

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?