May 26, 2026

ऐप डाउनलोड करें

हाथी शावकों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग सतर्क, जलाशयों एवं हाथी विचरण क्षेत्रों की होगी विशेष निगरानी, ट्रैप कैमरा, थर्मल ड्रोन एवं रात्रि गश्त किया जा रहा और मजबूत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा धरमजयगढ़ पुलिस की कार्रवाई — भारत टॉकीज के सामने सट्टा खिलाते एक गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से नगदी रकम, मोबाइल एवं सट्टा-पट्टी जप्त, आईपीएल मैच में हार-जीत पर लगवा रहा था दांव “ऑपरेशन शंखनांद” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की कार्रवाई — 08 नग मवेशी तस्करों से मुक्त, 02 आरोपी गिरफ्तार, डॉयल 112 टीम की तत्परता से मवेशियों को बूचड़खाने ले जाने से बताया गया, पिकअप वाहन से 08 नग मवेशी मुक्त रायपुर में “बेटी अभिभावक सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन, 62 परिवारों की बेटियों और अभिभावकों का हुआ सम्मान, संतों के आशीर्वचन से भावुक हुआ माहौल धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग पर दिखा हाथियों का दल, काफी देर तक थम गए वाहनों के पहिये, 10 किसानों के फसलों को नुकसान,एक मकान को भी तोड़ा धान खरीदी केंद्र में 99 लाख से अधिक का घोटाला, फर्जी एंट्री कर 3140 क्विंटल धान और 2045 जूट बारदानों का गबन, प्रबंधक व कम्प्यूटर ऑपरेटर पर एफआईआर

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा धरमजयगढ़ पुलिस की कार्रवाई — भारत टॉकीज के सामने सट्टा खिलाते एक गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से नगदी रकम, मोबाइल एवं सट्टा-पट्टी जप्त, आईपीएल मैच में हार-जीत पर लगवा रहा था दांव

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए कल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से नगद रकम, मोबाइल फोन एवं सट्टा-पट्टी जप्त की गई है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
भारत टॉकीज के सामने चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा
जानकारी के अनुसार दिनांक 24.05.2026 की रात्रि थाना धरमजयगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि भारत टॉकीज धरमजयगढ़, जो लगभग 10-12 वर्षों से बंद पड़ा है, उसके सामने कुछ लोग आईपीएल क्रिकेट मैच में हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा खेला रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में एएसआई मंजू मिश्रा एवं हमराह स्टाफ आरक्षक विजयानंद राठिया तथा कमलेश केरकेट्टा द्वारा मौके पर रेड कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम को देखकर मौके पर मौजूद कुछ लोग भाग निकले, जबकि एक व्यक्ति सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनीष भौमिक पिता संजन भौमिक उम्र 38 वर्ष निवासी धरमजयगढ़ कॉलोनी, खरसिया रोड थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ बताया।
आरोपी के कब्जे से मोबाइल और सट्टा-पट्टी जप्त
आरोपी के कब्जे से एक कागज में आईपीएल क्रिकेट टीमों के नाम एवं रुपये का हिसाब लिखा हुआ मिला। साथ ही आरोपी से 725 रुपये नगद एवं एक मोबाइल फोन जप्त किया गया है। आरोपी के मोबाइल की जांच की जा रही है, जिसमें ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े डिजिटल साक्ष्य मिलने की संभावना है।
आरोपी मनीष भौमिक के विरुद्ध थाना धरमजयगढ़ में अपराध क्रमांक 149/2026 धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े, एएसआई मंजू मिश्रा, आरक्षक विजयानंद राठिया एवं कमलेश केरकेट्टा की सराहनीय भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा धरमजयगढ़ पुलिस की कार्रवाई — भारत टॉकीज के सामने सट्टा खिलाते एक गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से नगदी रकम, मोबाइल एवं सट्टा-पट्टी जप्त, आईपीएल मैच में हार-जीत पर लगवा रहा था दांव

“ऑपरेशन शंखनांद” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की कार्रवाई — 08 नग मवेशी तस्करों से मुक्त, 02 आरोपी गिरफ्तार, डॉयल 112 टीम की तत्परता से मवेशियों को बूचड़खाने ले जाने से बताया गया, पिकअप वाहन से 08 नग मवेशी मुक्त

7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?