August 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

श्रावण मास के सोमवार एवं सोमप्रदोष पर 10 अगस्त को होगा भव्य महारुद्राभिषेक, श्रद्धेय धर्माचार्य श्री सोमेश परसाई जी के सानिध्य में होगा धार्मिक अनुष्ठान, शाम 4 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 60 किलो गांजा तस्करी के फरार मुख्य सप्लायर को ओडिशा के बौद्ध जिले से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति-वित्त मंत्री ओपी चौधरी, पुसौर क्षेत्र में 1.92 करोड़ के विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ऑपरेशन आघात : गेजामुड़ा में महिला समूह और ग्रामीणों ने पुलिस के साथ चलाया नशामुक्ति अभियान, 20 बोरी महुआ लहान और भारी मात्रा में महुआ पास नष्ट हाथी ने बुजुर्ग ग्रामीण को कुचलकर उतारा मौत के घाट, इलाके फैली सनसनी, देर रात की घटना क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश

सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, 245 आवेदन प्राप्त, पट्टा, महतारी वंदन, पेंशन एवं सड़क-नाली निर्माण से जुड़े आवेदन रहे प्रमुख

रायगढ़. शासन की जनकल्याणकारी पहल सुशासन तिहार के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 6 से 13, 20 एवं 40 के नागरिकों के लिए केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड स्थित सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न मांग एवं समस्याओं से संबंधित कुल 245 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में सबसे अधिक जमीन का पट्टा प्रदान करने, पट्टा नवीनीकरण, महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने, पेंशन योजना, सड़क-नाली निर्माण एवं मरम्मत कार्य से जुड़े आवेदन शामिल रहे।
शिविर में नगर पालिक निगम के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं तथा योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। शिविर स्थल पर पहुंचकर महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू, एमआईसी सदस्य पंकज कंकरवाल, वार्ड पार्षद लक्ष्मी साहू, नब्बू खान, श्रीमती रेखा देवी, श्रीमती ज्योति यादव एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। महापौर जीवर्धन चौहान एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी बीपी सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच कराकर चिकित्सकों से परामर्श लिया। शिविर में 6 हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण भी किया गया।
महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि सुशासन तिहार शासन की ऐसी पहल है जिसके माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का निराकरण उनके वार्ड स्तर पर ही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से आम जनता को योजनाओं का लाभ दिलाने एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान का कार्य किया जा रहा है।
सभापति डिग्री लाल साहू ने कहा कि निगम प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयास से शिविरों में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का विभागवार परीक्षण कर शीघ्र एवं गुणवत्ता युक्त निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें ताकि आमजन को शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ समय पर प्राप्त हो सके। शिविर में उपायुक्त सुतीक्षण यादव, कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश

गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील, काशीराम चौक स्थित परिसर में करीब 280 इलेक्ट्रिक वाहन एवं लिथियम-आयन बैटरियों का असुरक्षित भंडारण मिला, फायर सेफ्टी के इंतजाम भी नहीं थे

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?