August 10, 2026

ऐप डाउनलोड करें

श्रावण मास के सोमवार एवं सोमप्रदोष पर 10 अगस्त को होगा भव्य महारुद्राभिषेक, श्रद्धेय धर्माचार्य श्री सोमेश परसाई जी के सानिध्य में होगा धार्मिक अनुष्ठान, शाम 4 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 60 किलो गांजा तस्करी के फरार मुख्य सप्लायर को ओडिशा के बौद्ध जिले से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति-वित्त मंत्री ओपी चौधरी, पुसौर क्षेत्र में 1.92 करोड़ के विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ऑपरेशन आघात : गेजामुड़ा में महिला समूह और ग्रामीणों ने पुलिस के साथ चलाया नशामुक्ति अभियान, 20 बोरी महुआ लहान और भारी मात्रा में महुआ पास नष्ट हाथी ने बुजुर्ग ग्रामीण को कुचलकर उतारा मौत के घाट, इलाके फैली सनसनी, देर रात की घटना क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश

गेरवानी स्कूल से सिलिंग फैन, वायर और कम्प्रेसर चोरी करने वाला आरोपी पूंजीपथरा पुलिस की गिरफ्त में, चोरी का सामान बेचने घूमते समय पुलिस ने पकड़ा, फरार साथी की तलाश जारी

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम गेरवानी स्थित स्कूल में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूल से चोरी किए गए बिजली वायर को बेचने के लिए घूम रहा था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
विद्यालय में हुई चोरी को लेकर शासकीय विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती टी.सी. बाअ द्वारा दिनांक 04 मई 2026 को थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय में सीसीटीवी वायरिंग, विद्युत वायरिंग तथा तीन वाटर कूलर पूर्व से स्थापित थे। दिनांक 30 अप्रैल को विद्यालय बंद कर स्टाफ चले गए थे और 1 मई से 4 मई तक अवकाश था। अवकाश के बाद 4 मई को विद्यालय पहुंचने पर चैनल गेट का ताला टूटा मिला तथा विद्यालय परिसर से तीन नग सिलिंग फैन, तीन वाटर कूलर के कम्प्रेसर, सीसीटीवी वायरिंग एवं लगभग 120 मीटर विद्युत वायरिंग चोरी होना पाया गया। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई गई। रिपोर्ट पर थाना पूंजीपथरा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस को घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज से महत्वपूर्ण सुराग मिले। लगातार पतासाजी के दौरान थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि गेरवानी क्षेत्र में जूटमिल इलाके के दो संदिग्ध व्यक्ति बिजली तार लेकर घूमते देखे गए थे, जिनमें एक का नाम मोनु बताया गया जो जूटमिल मस्जिद पारा का रहने वाला है। सूचना मिलते ही थाना जूटमिल से समन्वय स्थापित कर संदेहियों की जानकारी जुटाई गई और तत्काल दबिश देकर संदेही मोनु खान को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में आरोपी आमीर खान उर्फ मोनु खान पिता बब्बू खान उम्र 36 वर्ष निवासी मौदहापारा वार्ड नंबर 31 मस्जिद के पास थाना जूटमिल जिला रायगढ़ ने अपने साथी राजू के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए कम्प्रेसर और सिलिंग फैन को अपने साथी राजू के साथ छिपाकर रखा था तथा चोरी के तारों में से कुछ फेरिवालों को 1000 रुपये में बेच दिए थे, जिसमें से 500 रुपये खर्च कर दिए और शेष 500 रुपये पुलिस द्वारा जब्त किए गए। आरोपी ने यह भी बताया कि बचा हुआ बोर पंप वायर गेरवानी जंगल में छिपाकर रखा गया है।
आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम गेरवानी जंगल में छिपाकर रखे गए चोरी के बोर पंप वायर को गवाहों की उपस्थिति में बरामद किया गया। मामले में आरोपी आमीर खान उर्फ मोनु खान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं फरार आरोपी राजू की पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही है। पूरे मामले की कार्रवाई थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव , एएसआई उमाशंकर विश्वाल के नेतृत्व में की गई।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश

गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील, काशीराम चौक स्थित परिसर में करीब 280 इलेक्ट्रिक वाहन एवं लिथियम-आयन बैटरियों का असुरक्षित भंडारण मिला, फायर सेफ्टी के इंतजाम भी नहीं थे

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?