June 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

भगवान से नाराज युवक ने हनुमान प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, आस्था पर चोट से भड़के लोग, पुलिस ने लिया हिरासत में इस बार उमेश के सिर सज सकता है पीसीसी अध्यक्ष का ताज! दीपक बैज का कार्यकाल खत्म होने से पहले तेज हुई सियासी सरगर्मी लैलूंगा में नहर निर्माण के नाम पर लाखों का गड़बड झाला, 6 महीने में उखड़ा कांक्रीट, अब लीपापोती में जुटा विभाग जिला जेल में निरूद्ध बंदी की मेडिकल कालेज अस्पताल में संदिग्ध मौत, परिजनों ने मचाया हंगामा, जांच की मांग एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली मासिक क्राइम समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण पर दिया जोर, बाइक चोरों और फरार आरोपियों के विरुद्ध विशेष अभियान तेज करने के निर्देश, विशेष अभियान में बेहतर प्रदर्शन पर एसएसपी का जोर लूट की दो वारदातों का खुलासा, जोगीडीपा के दो आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल चालक से नगदी और बाइक लूटने तथा युवक से मोबाइल छीनने की घटनाओं में कार्रवाई

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली मासिक क्राइम समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण पर दिया जोर, बाइक चोरों और फरार आरोपियों के विरुद्ध विशेष अभियान तेज करने के निर्देश, विशेष अभियान में बेहतर प्रदर्शन पर एसएसपी का जोर

रायगढ़ । आज 13 जून को पुलिस नियंत्रण कक्ष रायगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों तथा शाखा प्रभारियों की मासिक अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रशिक्षणरत उप निरीक्षक भी उपस्थित रहे।

बैठक के प्रारंभ में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा इस माह प्रस्तावित जिला निरीक्षण की जानकारी देते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजपत्रित अधिकारियों एवं रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारियों से कार्यस्थलों की साफ सफाई, निरीक्षण से संबंधित अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं को अद्यतन रखने कहा।

इसके पश्चात निर्धारित एजेंडा के अनुसार अपराध समीक्षा बैठक प्रारंभ की गई। एसएसपी ने पिछली क्राइम मीटिंग के बाद दर्ज हुए नए मामलों एवं पुराने लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा गंभीर अपराधों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिले में हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने विशेष रणनीति के तहत कार्य करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, थाना साइबर एवं शहरी थाना प्रभारियों को पुराने वाहन चोरों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने, तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने तथा अवैध कबाड़ कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक माह चलाए जा रहे विशेष अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। थाना प्रभारियों को पहले से विस्तृत तैयारी कर आवश्यकता अनुसार अन्य जिलों एवं राज्यों में टीम भेजते हुए “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत अधिक से अधिक फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा के दौरान एसएसपी ने महिला थाना की कार्यप्रणाली की सराहना की और सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि महिला अपराधों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए समय-सीमा के भीतर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए।

बैठक में थाना प्रभारियों को बीट आरक्षकों से नियमित फीडबैक लेने तथा बाजार क्षेत्रों में सशस्त्र जवानों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने कहा कि माइनर एक्ट के तहत अधिक से अधिक कार्रवाई एवं बदमाशों की सतत जांच से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब एवं गांजा के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। वहीं, यातायात उप पुलिस अधीक्षक को शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने नए आपराधिक कानूनों के तहत थानों में आवश्यक रजिस्टरों का विधिवत संधारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने राजपत्रित अधिकारियों को समय-समय पर इन रजिस्टरों का निरीक्षण कर प्रविष्टियों की जांच करने के निर्देश दिए। विवेचकों को नेटग्रिड एवं काईमैक्स पोर्टल का प्रभावी उपयोग करने तथा तकनीकी समस्याएं आने पर थाना साइबर एवं सीसीटीएनएस शाखा से आवश्यक सहयोग लेने कहा गया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली मासिक क्राइम समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण पर दिया जोर, बाइक चोरों और फरार आरोपियों के विरुद्ध विशेष अभियान तेज करने के निर्देश, विशेष अभियान में बेहतर प्रदर्शन पर एसएसपी का जोर

7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?