August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान
रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

लूट की दो वारदातों का खुलासा, जोगीडीपा के दो आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल चालक से नगदी और बाइक लूटने तथा युवक से मोबाइल छीनने की घटनाओं में कार्रवाई

रायगढ़। कोतवाली पुलिस ने लूटपाट की दो अलग-अलग वारदातों का खुलासा करते हुए जोगीडीपा क्षेत्र के दो बदमाश प्रवृत्ति के युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी उर्फ प्रकाश कुमार सारथी एवं शाहीद सारथी के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों द्वारा 10 जून 2026 की रात अलग-अलग स्थानों पर दो व्यक्तियों से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया गया था।

पहली घटना में प्रार्थी किशन साहू उम्र 27 वर्ष निवासी चांदमारी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 जून की रात वह अपने मित्र समीर यादव के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक एचआर-10-9190 से केवड़ाबाड़ी से मधुबनपारा जा रहा था। रात करीब 10 बजे जोगीडीपा गंगाराम तालाब के पास सन्नी उर्फ प्रकाश सारथी अपने साथी शाहीद सारथी के साथ मोटरसाइकिल से सामने आकर रास्ता रोक लिया। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए किशन साहू की जेब से 200 रुपये जबरन निकाल लिए तथा उसकी मोटरसाइकिल छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इस दौरान सन्नी सारथी ने अपने पास रखे चाकू से हमला किया और प्रार्थी की मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गया।

दूसरी घटना में इंदिरानगर स्थित बाबा बिरयानी के पास रहने वाले अभिषेक नागराज उम्र 25 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 जून की रात लगभग 11:45 बजे वह केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से अपने घर लौट रहा था। घर के पास गली में स्थित बोरिंग के समीप सन्नी उर्फ प्रकाश सारथी अपने साथी शाहीद सारथी के साथ एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से पहुंचे और चाकू दिखाकर पैसों की मांग करने लगे। पैसे नहीं होने की बात कहने पर दोनों ने अभिषेक के साथ मारपीट की और उसकी जेब में रखा POCO C75 5G मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में आरोपियों की पतासाजी के लिए टीम गठित की गई। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया गया, दोनों आरोपी फरार थे, । कोतवाली टीआई द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुखबीर लगा रखे थे, कल आरोपियों को मुखबीर सूचना पर उनके घर पर दबिश देकर हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों लूट की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपी प्रकाश कुमार सारथी से घटना में प्रयुक्त लोहे का चाकू एवं लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद की गई, जबकि आरोपी शाहीद सारथी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन जब्त किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 309/2026 में धारा 126(2), 296, 351(3), 115(2), 309(6), 3(5) बीएनएस तथा अपराध क्रमांक 310/2026 में धारा 309(6) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, प्रधान आरक्षक हेमंत चंद्रा, आरक्षक उत्तम सारथी, आरक्षक प्रताप बेहरा, मुरली पटेल, भगवती रत्नाकर की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी
1. सन्नी उर्फ प्रकाश कुमार सारथी, पिता सियाराम सारथी, उम्र 25 वर्ष, निवासी जोगीडीपा, थाना कोतवाली, जिला रायगढ़ (छ.ग.)।
2. शाहीद सारथी, पिता रामेन्द्र सारथी, उम्र 18 वर्ष 04 माह, निवासी जोगीडीपा, थाना कोतवाली, जिला रायगढ़ (छ.ग.)।

जप्त सामग्री
लूटा गया मोटरसाइकिल (30 हजार रूपये) , मोबाइल फोन (5 हजार रूपये), वारदात में प्रयुक्त लोहे का चाकू

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?