June 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 8 टन पॉयलट गोली (कच्चा आयरन) से भरे ट्रेलर को चक्रधरनगर पुलिस ने किया जब्त “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई, कोतवाली पुलिस ने उर्दना में 15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को पकड़ा फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को मिली बड़ी सफलता, दो लाख कीमती 200 नग नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी वाहिद अंसारी गिरफ्तार रायगढ़ पुलिस ने बाजार हाट में सक्रिय झपटमार और पाकेटमार गिरोह का किया पर्दाफाश, लैलूंगा बाजार में सशस्त्र जवानों की सतर्कता से वारदात के तुरंत बाद मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार बंदी मौत मामले में बढ़ी सख्ती: दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, न्यायिक जांच पर टिकी निगाहें

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को मिली बड़ी सफलता, दो लाख कीमती 200 नग नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी वाहिद अंसारी गिरफ्तार

सरगुजा । संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम ने भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से जब्त नशीली इंजेक्शन की कीमत 2 लाख रूपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात गश्त के दौरान थाना गांधी नगर अंतर्गत सरना मैदान में स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देखकर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम वाहिद अंसारी निवासी….थाना लुंड्ररा बताया, उसने बताया की वह अभी पटपरिया में किराए के मकान में रहता है। उसके पास रखे काले रंग के पिठ्ठु बैग की तलाशी लेने पर उसमें कागज की सौ पुड़िया बना कर रखा था उसमें हर पुड़िया में एक नग REXOGESIC INJECTION और एक नग AVIL INJECTION लपेट कर रखा था। अर्थात उसके पास से कुल 100 नग REXOGESIC INJECTION तथा 100 नग AVIL INJECTION बरामद किया गया जिसका बाजार मूल्य लगभग दो लाख रुपए है। आरोपी वाहिद अंसारी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपी वाहिद अंसारी को आज विशेष न्यायाधीश नार्कोटिक्स अम्बिकापुर में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि कई दिनों बाद संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को नशीले इंजेक्शन के विक्रेता को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है। उन्होंने बताया कि संभागीय आबकारी उड़नदस्ता द्वारा नशीले इंजेक्शन विक्रेताओं पर पिछले कई महीनों से ताबड़तोड़ कार्रवाई करने के कारण सरगुजा जिले में नशीले इंजेक्शन की बिक्री पर काफी हद तक रोक लगा है। बहुत से नशीले इंजेक्शन के विक्रेता अभी तक जेल में हैं और जो बाहर है या तो काम बंद कर दिये हैं या फिर चोरी छुपे काम कर रहे हैं। नशीले इंजेक्शन विक्रेताओं की सतर्कता के कारण उनको पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम द्वारा नशीली दवाइयों के विक्रेताओं पर चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के लिए यह बहुत बड़ी सफलता है।
उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता गुप्त बौने की घी द्वारा की गई उक्त। कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक रमेश दुबे नगर सैनिक रणविजय सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, रोहित सोनवानी एवं आबकारी स्टाफ नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?