August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

धर्मजयगढ़। धर्मजयगढ़ क्षेत्र के भंवरखोल गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव घर के मयार में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भंवरखोल निवासी प्रकाश चौहान (लगभग 35 वर्ष) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के मयार में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों एवं ग्रामीणों में शोक और चिंता का माहौल व्याप्त हो गया।
बताया जा रहा है कि मृतक घटना से एक दिन पहले ओंगना गांव गया हुआ था। इसके बाद वह अपने ससुराल भंवरखोल पहुंचा था। अगले दिन सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच उसका शव घर के मयार में फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा गया।
घटना की सूचना मिलने पर धर्मजयगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की तथा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
नोट: पुलिस जांच जारी है, इसलिए घटना को आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई मृत्यु बताने से पहले आधिकारिक जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?