August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी,उपचार के दौरान हुई मौत, चारमार गांव के हुई घटना

रायगढ़। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत चारमार गांव के समीप एक जंगली हाथी मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में हाथी के एक पैर में गहरी चोट आई है, जबकि उसके शरीर से लगातार रक्तस्राव होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना रात लगभग 10 बजे के आसपास कि बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घायल हाथी के साथ पांच अन्य हाथियों का दल भी आसपास मौजूद है, जिससे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई गई थी। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और हाथियों के झुंड के निकट नहीं जाने की अपील की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही वन मंडल अधिकारी रायगढ़ के दिशा निर्देश में उप वन मंडल अधिकारी आशुतोष पांडव एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांत सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घायल हाथी के उपचार एवं निगरानी के लिए चार डॉक्टरों और वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम मौके पर तैनात है। वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार हाथी की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। वन विभाग के अनुसार हाथी की हालत गंभीर बनी हुई है। विशेषज्ञों की टीम उसके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है और उसे बचाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, हाथियों के दल की मौजूदगी को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।ग्रामीणों और वन विभाग की संयुक्त निगरानी में राहत एवं उपचार कार्य जारी है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार घायल हाथी को बचाने के लिए अथक प्रयास किया गया है परन्तु उपचार के दौरान हाथी कि मौत होने कि जानकारी सामने आ रही है। हाथी के मौत होने कि पुष्टि फारेस्ट एसडीओ घरघोड़ा आशुतोष मंडावा ने कि है

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?