June 27, 2026

ऐप डाउनलोड करें

नालों में कचरा फेंकने वालों पर निगम की सख्त कार्रवाई, तीन प्रतिष्ठानों पर 30 हजार रुपये का जुर्माना, गंदगी फैलाने वालों को चेतावनी महापौर जीवर्धन चौहान ने वार्ड 14 एवं 2 में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, मौके पर कराया सफाई कार्य सड़कों पर लोहे के रिंग लगे ट्रैक्टर चलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिला प्रशासन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए सघन जांच के निर्देश, चालान व वाहन जब्ती की होगी कार्रवाई सड़क बाधित करने वाले 20 दुकानदारों पर कार्रवाई, 22,500 रुपये का जुर्माना वसूला, संजय मार्केट में निगम का सख्त एक्शन , अतिक्रमण के खिलाफ अभियान रहेगा जारी धान छोड़ रागी अपनाई, अब समृद्धि की नई फसल काट रहे लैलूंगा के आदिवासी किसान, डीएमएफ के सहयोग और कृषि विभाग के मार्गदर्शन से ग्रीष्मकालीन रागी उत्पादन बना आय बढ़ाने का नया मॉडल अभियान संवेदना के तहत दुष्कर्म के आरोपी को महिला थाना पुलिस ने सक्ती जिले से किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पर महिला थाना की त्वरित कार्रवाई

धान छोड़ रागी अपनाई, अब समृद्धि की नई फसल काट रहे लैलूंगा के आदिवासी किसान, डीएमएफ के सहयोग और कृषि विभाग के मार्गदर्शन से ग्रीष्मकालीन रागी उत्पादन बना आय बढ़ाने का नया मॉडल

रायगढ़ । बदलाव की शुरुआत अक्सर एक छोटे कदम से होती है। लैलूंगा विकासखंड के वनांचल ग्राम फुठामुड़ा में यही बदलाव आज किसानों की नई पहचान बन चुका है। कभी ग्रीष्मकाल में अधिक पानी और अधिक लागत वाली धान की खेती करने वाले यहां के आदिवासी किसानों ने अब रागी (मड़ुआ) की खेती अपनाकर न केवल अपनी आय का नया रास्ता खोला है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी उदाहरण भी प्रस्तुत किया है।
इस परिवर्तन की अगुवाई प्रगतिशील किसान गोसाई राम राठिया ने की। कृषि विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन और जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) के सहयोग से उन्होंने गांव के किसानों को संगठित किया और ग्रीष्मकाल में धान के स्थान पर कम पानी में तैयार होने वाली पोषक फसल रागी की सामुदायिक खेती शुरू कराई। वैज्ञानिक पद्धति, सामूहिक मेहनत और विभागीय सहयोग का परिणाम यह रहा कि पहली ही फसल में किसानों को उत्कृष्ट गुणवत्ता का उत्पादन प्राप्त हुआ। बेहतर बाजार और उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए किसानों ने छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के बीज उत्पादन कार्यक्रम में पंजीयन कराया। घरेलू उपयोग के लिए पर्याप्त रागी सुरक्षित रखने के बाद किसानों ने 45 क्विंटल उच्च गुणवत्ता वाले रागी बीज की पहली खेप निगम को विक्रय की। यह उपलब्धि न केवल किसानों की अतिरिक्त आय का माध्यम बनी, बल्कि फुठामुड़ा को रागी बीज उत्पादन के उभरते केंद्र के रूप में नई पहचान भी दिला रही है।
आज गोसाई राम राठिया की पहल से गांव के अनेक किसान रागी उत्पादन की ओर आकर्षित हो रहे हैं। कम पानी, कम लागत और बेहतर लाभ देने वाली यह खेती प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ किसानों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रही है। पोषण से भरपूर मोटे अनाज को बढ़ावा देने की दिशा में यह प्रयास शासन की मंशा को भी साकार कर रहा है। फुठामुड़ा की यह सफलता बताती है कि जब किसानों को सही मार्गदर्शन, तकनीकी सहयोग और योजनाओं का लाभ समय पर मिले, तो खेती केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि समृद्धि का मजबूत आधार बन जाती है। लैलूंगा के आदिवासी किसानों की यह कहानी आज पूरे जिले के लिए प्रेरणा और कृषि नवाचार की नई मिसाल है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

अभियान संवेदना के तहत दुष्कर्म के आरोपी को महिला थाना पुलिस ने सक्ती जिले से किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पर महिला थाना की त्वरित कार्रवाई

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?