June 29, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लैलूंगा पुलिस ने 7 गौवंशों को बूचड़खाने पहुंचने से पहले बचाया, गौवंश सुरक्षित, पिकअप जब्त, तस्कर पुलिस को देखकर वाहन छोड़ जंगल के रास्ते फरार, अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज महापौर एवं सभापति ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद, अभियान का हुआ शुभारंभ, पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में सभी की सहभागिता जरूरी-महापौर जीवर्धन चौहान रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, महिला पुलिसकर्मियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मानजनक कार्यस्थल को लेकर महिला पुलिसकर्मियों को किया गया जागरूक वार्ड नंबर 21 में पोलियो जागरूकता अभियान, पार्षद अजय शंकर मिश्रा ने की अपील वार्ड 22 में पल्स पोलियो जागरूकता अभियान तेज, पार्षद प्रतिनिधि केशव जायसवाल ने लोगों को किया जागरूक लेबर क्वार्टर हादसे में मृत महिला मजदूर के मामले में कंपनी मालिकों पर अपराध दर्ज, ओम श्री रूपेश स्टील कंपनी के दो मालिकों के विरुद्ध एफआईआर

राम की आस्था पर प्रहार करने वाले कालनेमी.., श्रद्धा मोम की नहीं वज्र की हैः- ओपी चौधरी , बोले – रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले आज अयोध्या की बात कर रहे

रायगढ़. राम मंदिर से जुड़े विषय पर छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी विपक्षियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए मीडिया को जारी बयान में कहा यह विषय अत्यंत गंभीर है। इस मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और कानूनी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ चल रही है। मंत्री श्री चौधरी के विश्वास दिलाते हुए कहा दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके बख्शा नहीं जाएगा। अपराधी जो हो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। प्रभु श्रीराम का मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। इस पवित्र कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून अपना काम कर रहा है और दूध का दूध, पानी का पानी होकर रहेगा। आस्था पर सवाल उठाने वालों को कालनेमी बताते हुए
ओपी चौधरी ने कहा कि जांच प्रक्रिया के साथ ही कुछ कलियुगी कालनेमी प्रभु श्रीराम जी और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर सवाल उठाने का प्रयास कर रहे हैं। यही वे लोग हैं जिन्होंने कभी रामभक्तों पर गोली चलवाई है। 2 नवंबर 1990 को अयोध्या में कारसेवकों पर गोलियां चलवाकर सरयू को लाल करने वाले, आज वही लोग अयोध्या और रामभक्ति की बातें कर रहे हैं। इनके हाथ रामभक्तों के रक्त से रंगे है। वित्त मंत्री ने कहा कि राम को काल्पनिक बताया, रामसेतु को तोड़ने का हलफनामा दिया, आज वे ही राम मंदिर पर ज्ञान दे रहे हैं। ये कालनेमी केवल भ्रम फैलाने और समाज को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। इनके घड़ियाली आँसुओं से जनता अब भ्रमित नहीं होने वाली।हमारी श्रद्धा को अटूट बताते हुई ओपी चौधरी ने कहा हमारी आस्था वज्र के समान है।
ओपी चौधरी ने कहा 500 वर्षों के संघर्ष, लाखों बलिदानों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। यह सनातन की विजय है। राजनीतिक के षड्यंत्र बेनकाब होंगे। ये कालनेमी राजनीतिक षड्यंत्र रचकर प्रभु श्रीराम जी के प्रति देशवासियों की श्रद्धा को ठेस पहुँचाना चाहते हैं, लेकिन वे सफल नहीं होंगे। राम का नाम ही सत्य है। जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं। जनता इनके दोहरे चरित्र को पहचान चुकी है। भारत रामराज्य की ओर अग्रसर है।
वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राम के ननिहाल के रूप में अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेज रहा है। राम वन गमन पथ, कौशल्या माता मंदिर का जीर्णाेद्धार – ये सब रामराज्य की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं। ओपी चौधरी ने देशवासियों से आह्वान किया कि वे इन कालनेमियों के बहकावे में न आएं। जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। हमें प्रभु श्रीराम में पूर्ण विश्वास रखना है। सत्य की हमेशा जीत होती है और होगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, महिला पुलिसकर्मियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मानजनक कार्यस्थल को लेकर महिला पुलिसकर्मियों को किया गया जागरूक

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?