June 30, 2026

ऐप डाउनलोड करें

प्रयास विद्यालय रायगढ़ में 11वीं कक्षा में लेटरल प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ, 54 सीटों पर मिलेगा प्रवेश, मेधावी विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर जंगल में चल रहा था रेत माफियाओं का सीक्रेट रूट, वन विभाग ने घेराबंदी कर तोड़ी कमर, बिना नंबर प्लेट वाले एक दर्जन ट्रैक्टर जब्त रायगढ़ में हल्की बारिश के बाद निकलने लगे सांप, 9 सांपो का रेस्क्यू, सुरक्षित छोड़ा गया घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या कर फरार होने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, वारदात में प्रयुक्त डंडा एवं आरोपी के पहने कपड़े जब्त, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया श्रीमती शालू जिन्दल को ‘सीएसआर विजनरी लीडर ऑफ द ईयर’ का सम्मान तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में ग्रामीण की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या कर फरार होने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, वारदात में प्रयुक्त डंडा एवं आरोपी के पहने कपड़े जब्त, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर महिला संबंधी गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कापू पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

कापू के ग्राम पारेमेर में महिला की हत्या
28 जून की सुबह थाना कापू पुलिस को ग्राम पारेमेर में एक महिला की हत्या की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचे। मौके पर जीतो बाई मंझवार (43 वर्ष) का शव उसके घर में मिला। पुलिस द्वारा मौके पर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तथा चिकित्सक से शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त की गई।
मर्ग जांच एवं प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर मृतिका के पति रामनाथ मंझवार द्वारा हत्या किया जाना पाए जाने पर थाना कापू में धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

फरार होने से पहले घेराबंदी कर आरोपी गिरफ्तार
विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि गिरफ्तारी से बचने आरोपी गांव से फरार होने की तैयारी में है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी रामनाथ मंझवार पिता सेलठू राम मंझवार, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम पारेमेर, थाना कापू को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि घटना की रात पत्नी के साथ मामूली विवाद हुआ था। बीते राम खाना पीना के बाद जीतो बाई आंगन में सो गई थी जिसे रामनाथ ने घर अंदर जाकर सोने बोला, जीतो बाई के नहीं जाने पर झगड़ा विवाद कर पहले हाथ मुक्के से मारपीट किया फिर लकड़ी के डंडे से हमला किया तथा उसकी मृत्यु हो गई।
आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा एवं घटना के समय पहने हुए कपड़े विधिवत ई-साक्ष्य एवं वीडियोग्राफी के साथ जब्त किए गए। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी, आरक्षक जागेश्वर मरावी एवं महिला आरक्षक संगीता राठिया की सराहनीय भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, महिला पुलिसकर्मियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मानजनक कार्यस्थल को लेकर महिला पुलिसकर्मियों को किया गया जागरूक

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?