July 1, 2026

ऐप डाउनलोड करें

डीएपी के नाम पर किसानों से ठगी करने वाले गिरोह पकड़ाया, संयुक्त कार्रवाई में 4 आरोपी गिरफ्तार,थाना में एफआईआर दर्ज, टीम ने सरसीवां क्षेत्र के गाड़ापाली गांव में घेराबंदी कर पकड़ा कोतवाली पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, दो लुटेरे गिरफ्तार, ढिमरापुर रोड पर राहगीर से ₹15,200 की लूट करने वाले दोनों आरोपी दबोचे गए 39 और 42 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद उप निरीक्षक हेतराम सिदार एवं आरक्षक निस्तोर तिर्की सम्मानपूर्वक हुए सेवानिवृत्त, सेवा सम्मान समारोह में एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने किया सम्मानित 11 साल से फरार बलवा का आरोपी गिरफ्तार, शासकीय वाहन में तोड़फोड़ और बलवा के मामले में फरार था आरोपी, गांव लौटते ही लैलूंगा पुलिस ने मुखबिर सूचना पर दबोचा, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर तमनार में आदतन झगड़ा-मारपीट करने वाले 7 उपद्रवी युवकों पर पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, जारी हुआ जेल वारंट , शांति भग की अंदेशा पर बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में किया पेश पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20.25 लाख का संदिग्ध स्क्रैप लदा ट्रक जब्त, 7.5 टन लोहे का स्क्रैप बिना वैध दस्तावेज परिवहन करते ट्रक चालक पर कार्रवाई

39 और 42 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद उप निरीक्षक हेतराम सिदार एवं आरक्षक निस्तोर तिर्की सम्मानपूर्वक हुए सेवानिवृत्त, सेवा सम्मान समारोह में एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने किया सम्मानित

रायगढ़ । जिला पुलिस बल रायगढ़ के लिए आज का दिन भावनात्मक और गौरवपूर्ण रहा। पुलिस विभाग को अपने लंबे एवं अनुकरणीय सेवाकाल से गौरवान्वित करने वाले उप निरीक्षक हेतराम सिदार एवं आरक्षक निस्तोर तिर्की आज विधिवत सेवानिवृत्त हुए। पुलिस कार्यालय रायगढ़ में आयोजित गरिमामय सेवा सम्मान समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी ने दोनों पुलिस अधिकारियों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया तथा उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के प्रति विभाग की ओर से आभार व्यक्त किया।
समारोह में दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन भी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम भावनात्मक और आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ।

चार दशक से अधिक समय तक निभाई वर्दी की जिम्मेदारी
रक्षित निरीक्षक अमित सिंह ने दोनों पुलिसकर्मियों के सेवाकाल की जानकारी देते हुए बताया कि उप निरीक्षक हेतराम सिदार वर्ष 1984 में अविभाजित मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आरक्षक पद पर भर्ती हुए थे। अपनी मेहनत, अनुशासन एवं कार्यकुशलता के बल पर उन्होंने समय-समय पर पदोन्नति प्राप्त की तथा कोरबा, जांजगीर, बिलासपुर सहित विभिन्न जिलों में लगभग चार दशकों तक सेवाएं दीं। वर्ष 2014 में वे उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए और वर्ष 2025 में रायगढ़ स्थानांतरित होकर डीसीआरबी प्रभारी के रूप में उत्कृष्ट सेवाएं देते हुए इसी पद से सेवानिवृत्त हुए। उनका गृह ग्राम सियारपाली (जिला रायगढ़) है।
इसी प्रकार आरक्षक निस्तोर तिर्की ने अपने पुलिस जीवन की शुरुआत वर्ष 1983 में आरक्षक के पद पर जिला जगदलपुर से की थी। वर्ष 1993 में उनका स्थानांतरण रायगढ़ हुआ, जहां उन्होंने यातायात, कोतवाली, चौकी जोबी, रक्षित केंद्र, जूटमिल, कापू, धरमजयगढ़ एवं लैलूंगा सहित जिले के विभिन्न थानों एवं इकाइयों में अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। वे ट्रेजरी गार्ड धरमजयगढ़ से सेवानिवृत्त हुए। उनके पुत्र सिकंदर तिर्की भी वर्तमान में पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे हैं, जो परिवार की दूसरी पीढ़ी के रूप में पुलिस सेवा का दायित्व निभा रहे हैं।

अनुभव साझा किए, साथियों ने दी भावभीनी विदाई
सेवा सम्मान समारोह में दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उप निरीक्षक हेतराम सिदार ने कहा कि पुलिस विभाग में सेवा देना उनके जीवन का सबसे गौरवपूर्ण अध्याय रहा। वहीं निस्तोर तिर्की ने कहा कि पुलिस की वर्दी पहनकर समाज और देश की सेवा करना उनके लिए गर्व का विषय रहा तथा आज यह गर्व और भी बढ़ गया है क्योंकि उनका पुत्र भी इसी विभाग में सेवा दे रहा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी ने दोनों अधिकारियों के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति केवल सेवा का औपचारिक समापन है, विभाग से उनका आत्मीय रिश्ता सदैव बना रहेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी आवश्यकता पर विभाग हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा स्वल्पाहार के साथ आत्मीय विदाई दी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

तमनार में आदतन झगड़ा-मारपीट करने वाले 7 उपद्रवी युवकों पर पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, जारी हुआ जेल वारंट , शांति भग की अंदेशा पर बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में किया पेश

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?