July 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

हाथियों को प्रताड़ित करने वालों पर वन विभाग की कार्रवाई, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का लिया संज्ञान, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई तमनार पुलिस की बड़ी सफलता, CHP चौक हिंसा के मुख्य आरोपी राजेश मरकाम गिरफ्तार, आरोपी राजेश मरकाम पुलिस पर जानलेवा हमला, लूटपाट, आर्म्स एक्ट और बलवा जैसी गंभीर धाराओं के तहत दर्ज चार अपराधों में था नामजद आरोपी कोतवाली पुलिस ने गुमशुदा महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया, डायल-112 की तत्परता और कोतवाली पुलिस की सतर्कता से मानसिक रूप से परेशान महिला सकुशल घर पहुंची “अभियान संवेदना” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, युवती से छेड़छाड़ और बीच-बचाव करने आए युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार मानव तस्करी के 4 वर्ष से फरार आरोपी को जशपुर से किया गिरफ्तार, 17 वर्षीय बालिका को बेचने की साजिश में शामिल फरार आरोपी रामा चौहान धरमजयगढ़ पुलिस गिरफ्त में, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया नाद मंजरी और मंगलम महाउत्सव में रायगढ़ की बेटियों ने जीते कई पुरस्कार

मानव तस्करी के 4 वर्ष से फरार आरोपी को जशपुर से किया गिरफ्तार, 17 वर्षीय बालिका को बेचने की साजिश में शामिल फरार आरोपी रामा चौहान धरमजयगढ़ पुलिस गिरफ्त में, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मानव तस्करी के गंभीर प्रकरण में लगभग चार वर्ष से फरार चल रहे आरोपी रामा चौहान को जिला जशपुर के ग्राम जोराडोल से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार 28 जून 2022 को थाना धरमजयगढ़ में एक 17 वर्षीय बालिका के गुम होने की रिपोर्ट उसके पिता द्वारा दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि बालिका 23 जून 2022 की शाम घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों द्वारा रिश्तेदारों एवं आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका व्यक्त करते हुए थाना धरमजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस पर अपराध क्रमांक 109/2022 दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान अपहृत बालिका को मध्यप्रदेश के अनुपपुर में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा ट्रेन में दो संदिग्ध व्यक्तियों हीरालाल चौहान एवं देवलाल तिग्गा के साथ बरामद किया गया। सूचना मिलने पर धरमजयगढ़ पुलिस ने बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया। पूछताछ एवं विवेचना में सामने आया कि आरोपीगण ने अपने अन्य साथियों रामपाल यादव एवं रामा चौहान के साथ मिलकर बालिका को बहला-फुसलाकर राजस्थान ले जाकर शादी कराने के नाम पर ₹20,000 में बेचने की साजिश रची थी। प्रकरण में साक्ष्यों के आधार पर मानव तस्करी सहित अन्य गंभीर धाराएं 343,365,370,370 (ए), 120 (बी) भा.द.वि.
जोड़ी गईं।
इस मामले में वर्ष 2022 में ही आरोपी हीरालाल चौहान, देवलाल तिग्गा एवं रामपाल यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था, जबकि आरोपी रामा चौहान लगातार फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध धारा 173(8) CrPC के तहत न्यायालय में गिरफ्तारी शेष अभियोग पत्र भी प्रस्तुत किया गया था।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत फरार आरोपियों की लगातार तलाश के दौरान धरमजयगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रामा चौहान अपने गृहग्राम जोराडोल, जिला जशपुर आया हुआ है। सूचना पर थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

तमनार पुलिस की बड़ी सफलता, CHP चौक हिंसा के मुख्य आरोपी राजेश मरकाम गिरफ्तार, आरोपी राजेश मरकाम पुलिस पर जानलेवा हमला, लूटपाट, आर्म्स एक्ट और बलवा जैसी गंभीर धाराओं के तहत दर्ज चार अपराधों में था नामजद आरोपी

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?