July 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

हाथियों को प्रताड़ित करने वालों पर वन विभाग की कार्रवाई, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का लिया संज्ञान, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई तमनार पुलिस की बड़ी सफलता, CHP चौक हिंसा के मुख्य आरोपी राजेश मरकाम गिरफ्तार, आरोपी राजेश मरकाम पुलिस पर जानलेवा हमला, लूटपाट, आर्म्स एक्ट और बलवा जैसी गंभीर धाराओं के तहत दर्ज चार अपराधों में था नामजद आरोपी कोतवाली पुलिस ने गुमशुदा महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया, डायल-112 की तत्परता और कोतवाली पुलिस की सतर्कता से मानसिक रूप से परेशान महिला सकुशल घर पहुंची “अभियान संवेदना” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, युवती से छेड़छाड़ और बीच-बचाव करने आए युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार मानव तस्करी के 4 वर्ष से फरार आरोपी को जशपुर से किया गिरफ्तार, 17 वर्षीय बालिका को बेचने की साजिश में शामिल फरार आरोपी रामा चौहान धरमजयगढ़ पुलिस गिरफ्त में, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया नाद मंजरी और मंगलम महाउत्सव में रायगढ़ की बेटियों ने जीते कई पुरस्कार

कोतवाली पुलिस ने गुमशुदा महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया, डायल-112 की तत्परता और कोतवाली पुलिस की सतर्कता से मानसिक रूप से परेशान महिला सकुशल घर पहुंची

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने एक मानसिक रूप से परेशान गुमशुदा महिला को सुरक्षित संरक्षण प्रदान करते हुए उसके परिजनों से मिलाकर संवेदनशील पुलिसिंग का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
जानकारी के अनुसार 01 जुलाई की शाम लगभग 4:00 बजे डायल-112 को सूचना प्राप्त हुई कि श्री साईं हेरिटेज, ढिमरापुर के पास एक महिला लोगों से उसे सक्ती छोड़ने की बात कह रही है और उसकी मानसिक स्थिति सामान्य प्रतीत नहीं हो रही है। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित थाना कोतवाली लेकर आई।
थाने में महिला से धैर्यपूर्वक पूछताछ की गई, लेकिन वह केवल अपना नाम बताकर बार-बार सक्ती जाने की जिद करती रही। वह अपने घर का पता अथवा किसी परिजन का मोबाइल नंबर नहीं बता सकी। महिला की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात्रि में उसे सखी सेंटर में सुरक्षित ठहराने की व्यवस्था की गई।
इधर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के निर्देशन में महिला का फोटो विभिन्न व्हाट्सएप समूहों में साझा कर उसके परिजनों की तलाश शुरू की गई। अगले दिन कुछ लोग थाना कोतवाली में एक महिला की गुमशुदगी की जानकारी देने पहुंचे। जब उन्होंने महिला का हुलिया बताया तो पुलिस ने उन्हें महिला का फोटो दिखाया, जिसे उन्होंने तत्काल अपने परिवार की महिला के रूप में पहचान लिया। परिजनों ने बताया कि महिला कभी-कभी मानसिक अस्वस्थता के कारण इस प्रकार घर से निकल जाती है।
इसके बाद परिजनों को महिला के सकुशल होने तथा सखी सेंटर में सुरक्षित रखे जाने की जानकारी दी गई। परिजनों ने बताया कि महिला का मायका रायगढ़ और सक्ती ससुराल है । कुछ दिनों से मायके आकर रह रही थी, थाना कोतवाली में आवश्यक वैधानिक एवं औपचारिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद महिला को सुरक्षित उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। महिला को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने रायगढ़ पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय व्यवहार के लिए आभार व्यक्त किया।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, सहायक उप निरीक्षक कोसो सिंह जगत, महिला आरक्षक अनीता बेक, डायल-112 में पदस्थ आरक्षक एडवर्ड कुजूर तथा ईआरवी वाहन चालक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

तमनार पुलिस की बड़ी सफलता, CHP चौक हिंसा के मुख्य आरोपी राजेश मरकाम गिरफ्तार, आरोपी राजेश मरकाम पुलिस पर जानलेवा हमला, लूटपाट, आर्म्स एक्ट और बलवा जैसी गंभीर धाराओं के तहत दर्ज चार अपराधों में था नामजद आरोपी

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?