July 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

परिसीमन व डी लिस्टिंग पर मुखर होगा सर्व आदिवासी समाज, बैठक में समाज के विभिन्न वर्गो ने की चर्चा पंडवानी अमर हुई, तीजन युगों के नाम हुई पद्म विभूषण तीजन बाई ब्रह्मलीन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा – मृत्यु केवल देह की होती है, तीजन बाई जैसी विभूतियां कभी नहीं मरतीं वन महोत्सव में उमड़ा जनसहभागिता का उत्साह, सोनबरसा-भैनापारा में हुआ व्यापक पौधरोपण, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, पौधों की सुरक्षा का लिया संकल्प भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 की मौत, 1 गम्भीर रूप से घायल, रायगढ़ के बंगुरसिया रोड में हुआ हादसा, चालक फरार RAIGARH NEWS अलग-अलग हादसे में दो की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी “ऑपरेशन आघात” के तहत जोबी पुलिस की कार्रवाई, 15 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, ग्राम जोबी में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की दबिश, आबकारी अधिनियम के तहत भेजा गया न्यायिक रिमांड

पत्नी की हत्या की कोशिश करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, बुलेट मोटरसाइकिल से कई बार कुचलने का आरोप, जूटमिल पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के क्रम में थाना जूटमिल पुलिस ने पत्नी की हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आरोपी ने अपनी पत्नी पर बुलेट मोटरसाइकिल कई बार चढ़ाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया था।
जानकारी के अनुसार पीड़िता गणेशी साहू (32 वर्ष), निवासी कोड़ातराई, थाना जूटमिल ने दिनांक 03 जुलाई 2026 को थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2014 में उसने अमित साहू से प्रेम विवाह किया था तथा उनके दो बच्चे हैं। विवाह के बाद से आरोपी पति शराब के नशे में अक्सर मारपीट एवं विवाद करता था। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता अपने बच्चों को सास के पास छोड़कर अलग किराये के मकान में रहने लगी थी।
रिपोर्ट के अनुसार 30 जून, जो पीड़िता का जन्मदिन था, आरोपी उसे समझाने-बुझाने और भविष्य में शराब नहीं पीने तथा अच्छे से रखने का भरोसा देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद 03 जुलाई 2026 की रात आरोपी उसे बुलेट मोटरसाइकिल से अपने घर कोड़ातराई ले गया, जहां चरित्र पर संदेह करते हुए गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए जब पीड़िता घर से बाहर भागी तो आरोपी ने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक CG-16-CQ-2698 से उसे टक्कर मारकर गिरा दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने हत्या की नीयत से मोटरसाइकिल को कई बार उसके शरीर के ऊपर चढ़ाया और जान से मारने की धमकी देते हुए लगातार कुचलने का प्रयास किया, जिससे पीड़िता के हाथ, गर्दन, सिर, जांघ, चेहरे एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह ने धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अमित साहू (36 वर्ष), पिता कृष्णा साहू, निवासी कोड़ातराई, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह, एएसआई राजेन्द्र सिंह पटेल और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?