July 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

परिसीमन व डी लिस्टिंग पर मुखर होगा सर्व आदिवासी समाज, बैठक में समाज के विभिन्न वर्गो ने की चर्चा पंडवानी अमर हुई, तीजन युगों के नाम हुई पद्म विभूषण तीजन बाई ब्रह्मलीन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा – मृत्यु केवल देह की होती है, तीजन बाई जैसी विभूतियां कभी नहीं मरतीं वन महोत्सव में उमड़ा जनसहभागिता का उत्साह, सोनबरसा-भैनापारा में हुआ व्यापक पौधरोपण, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, पौधों की सुरक्षा का लिया संकल्प भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 की मौत, 1 गम्भीर रूप से घायल, रायगढ़ के बंगुरसिया रोड में हुआ हादसा, चालक फरार RAIGARH NEWS अलग-अलग हादसे में दो की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी “ऑपरेशन आघात” के तहत जोबी पुलिस की कार्रवाई, 15 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, ग्राम जोबी में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की दबिश, आबकारी अधिनियम के तहत भेजा गया न्यायिक रिमांड

RAIGARH NEWS अलग-अलग हादसे में दो की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

रायगढ़। रायगढ़ जिला में अलग-अलग घटनाओं में एक वृद्ध की और युवक की मौत हो गई। वृद्ध तालाब में नहाने के लिए गया था। तभी अचानक से वह पानी में डूब गया। वहीं बाइक सवार युवक पीछे से ट्रेलर वाहन से टकरा गया। जिससे उसकी जान चले गई। घटना के बाद मामले की सूचना पर संबंधित पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक पहली घटना छाल थाना क्षेत्र की है। जहां कुुड़ेकेला का रहने वाला रोहित सिदार 65 साल शनिवार को अपने साथियों के साथ गांव में किसी के घर के छत में शीट लगाने के लिए गया था। जहां शाम को काम करने के बाद वह तलाब में अकेला नहाने चला गया। नहाते दौरात रोहित सिदार पानी मंे अचानक से डूब गया और बाहर नहीं निकल सका। जिससे उसकी मौत हो गई। जब काफी देर बाद इसकी जानकारी ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। ऐसे में पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकालवाया। जहां शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया गया। वहीं पुलिस मामले मंे आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दूसरी घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। जहां तिलगा का रहने वाला वृंदावन राठिया 27 साल देर शाम बाइक पर सवार होकर पतरापाली गया था। रात में करीब 8-9 बजे के बीच वह वापस लौट रहा था। तभी तिलगा मेन रोड पर ट्रेलर वाहन के पीछे से टकरा गया। जिससे उसके सिर व शरीर में कई जगह गंभीर चोटे आयी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजवाया गया। जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?