July 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

परिसीमन व डी लिस्टिंग पर मुखर होगा सर्व आदिवासी समाज, बैठक में समाज के विभिन्न वर्गो ने की चर्चा पंडवानी अमर हुई, तीजन युगों के नाम हुई पद्म विभूषण तीजन बाई ब्रह्मलीन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा – मृत्यु केवल देह की होती है, तीजन बाई जैसी विभूतियां कभी नहीं मरतीं वन महोत्सव में उमड़ा जनसहभागिता का उत्साह, सोनबरसा-भैनापारा में हुआ व्यापक पौधरोपण, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, पौधों की सुरक्षा का लिया संकल्प भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 की मौत, 1 गम्भीर रूप से घायल, रायगढ़ के बंगुरसिया रोड में हुआ हादसा, चालक फरार RAIGARH NEWS अलग-अलग हादसे में दो की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी “ऑपरेशन आघात” के तहत जोबी पुलिस की कार्रवाई, 15 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, ग्राम जोबी में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की दबिश, आबकारी अधिनियम के तहत भेजा गया न्यायिक रिमांड

पंडवानी अमर हुई, तीजन युगों के नाम हुई पद्म विभूषण तीजन बाई ब्रह्मलीन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा – मृत्यु केवल देह की होती है, तीजन बाई जैसी विभूतियां कभी नहीं मरतीं

रायगढ़। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की अमर गाथाकार, पद्मश्री, पद्मभूषण व पद्मविभूषण से विभूषित, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंडवानी गायिका तीजन बाई के ब्रह्मलीन होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मृत्यु केवल देह की होती है, तीजन बाई जैसी विभूतियां कभी नहीं मरतीं। वे अब पंडवानी के हर स्वर में अमर हो गई हैं।
अपने शोक संदेश में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा पद्म विभूषण तीजन बाई का जाना भारतीय लोक कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है, परन्तु वे मरी नहीं हैं – वे अमर हुई हैं। अपनी विलक्षण प्रतिभा से उन्होंने पंडवानी गायन और छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को पूरी दुनिया में अमर पहचान दी है। जब तक महाभारत गाई जाएगी, तीजन बाई सुनी जाएंगी।
श्री चौधरी ने कहा कि तीजन बाई जी ने देश-विदेश में अपनी अनोखी श्कापालिक शैली से पंडवानी को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। गणियारी गांव की माटी से निकलकर लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल तक पहुंचने वाली उनकी यात्रा संघर्ष से शिखर तक की अमर गाथा है। उन्होंने पंडवानी को पुरुष प्रधान कला से निकालकर महिलाओं के लिए भी स्वर का मार्ग प्रशस्त किया। मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा तीजन बाई शरीर छोड़कर गई हैं, पर उनकी पंडवानी अमर है, अनंत है। वे छत्तीसगढ़ की माटी की ऐसी बेटी थीं जिसने अपनी कला से इस माटी को विश्वपटल पर अमर कर दिया। उनका योगदान, उनका स्वर, उनकी साधना – सब अविस्मरणीय है, अक्षय है। वित्त मंत्री ने कहा कि तीजन बाई जी का ब्रह्मलीन होना एक युग का अंत नहीं, एक अमर युग का आरंभ है। उनके बिना पंडवानी का मंच सूना है, पर उनकी गूंज से छत्तीसगढ़ का आकाश सदा गुंजयमान रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, शिष्यों एवं असंख्य प्रशंसकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। श्री चौधरी ने विश्वास दिलाते हुए कहा सरकार तीजन बाई की अमर स्मृति को चिरस्थायी बनाने और पंडवानी की अमर परंपरा को संरक्षित करने के लिए कृतसंकल्पित है। कलाकार मरते नहीं, अमर गाथा बन जाते हैं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?