July 8, 2026

ऐप डाउनलोड करें

एल्डरमेन पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री  ओपी चौधरी, कहा- जादू की छड़ी नही पर शहर विकास को प्रतिबद्ध खर्रा घाट में 30 करोड़ की लागत से विकसित होगा मैरीन ड्राइव, पुराने जेल परिसर में व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण की कार्ययोजना का भी अवलोकन बद से बदतर हो चुकी गेरवानी-सराईपाली सड़क, मौत को दावत देने के समान है बारिश में सफर करना अभाविप ने सेंट जेवियर स्कूल के सामने किया धरना प्रदर्शन, हाउसों का नाम बदलने डीईओ के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन 20 नग नशीले इंजेक्शन के साथ साहिल तिर्की को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई इनर व्हील क्लब रायगढ़ सेंट्रल ने जरूरतमंद मरीज को डायलिसिस, दवा एवं आर्थिक सहायता प्रदान की

बद से बदतर हो चुकी गेरवानी-सराईपाली सड़क, मौत को दावत देने के समान है बारिश में सफर करना

रायगढ़। रायगढ़ जिले में गेरवानी से सराईपाली जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। लगातार बारिश के बाद सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क से गुजरना किसी दोजख से कम नहीं है।
यह मार्ग जिले के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ता है। सड़क पर प्रतिदिन सैकड़ों ट्रेलर, हाईवा और अन्य भारी वाहन गुजरते हैं। इसके साथ ही आसपास के उद्योगों में कार्यरत कर्मचारी और ग्रामीण भी इसी सड़क का उपयोग करते हैं।
बारिश के बाद सड़क पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढों में पानी और कीचड़ भर गया है। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण छोटे वाहनों और दोपहिया चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार दुर्घटनाएं होते-होते बची हैं और पूर्व में भी इस मार्ग पर हादसे हो चुके हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गेरवानी-सराईपाली सड़क के चौड़ीकरण और मरम्मत की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उनका कहना है कि यह सड़क न केवल औद्योगिक गतिविधियों बल्कि आसपास के कई गांवों के लिए भी महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से सड़क के शीघ्र निर्माण एवं चौड़ीकरण की मांग करते हुए कहा है कि बरसात के दौरान मौजूदा स्थिति में आवागमन बेहद कठिन और जोखिमपूर्ण हो गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

गेल इंडिया को रायपुर किया तलब, 9 जुलाई तक 2.50 लाख रुपये देने एवं नया बोरवेल खनन के निर्देश, मानसिक प्रताड़ना मामले में प्राचार्य के स्थानांतरण की अनुशंसा, महिला आयोग की जनसुनवाई में 46 मामलों पर हुई सुनवाई,

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?