July 8, 2026

ऐप डाउनलोड करें

एल्डरमेन पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री  ओपी चौधरी, कहा- जादू की छड़ी नही पर शहर विकास को प्रतिबद्ध खर्रा घाट में 30 करोड़ की लागत से विकसित होगा मैरीन ड्राइव, पुराने जेल परिसर में व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण की कार्ययोजना का भी अवलोकन बद से बदतर हो चुकी गेरवानी-सराईपाली सड़क, मौत को दावत देने के समान है बारिश में सफर करना अभाविप ने सेंट जेवियर स्कूल के सामने किया धरना प्रदर्शन, हाउसों का नाम बदलने डीईओ के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन 20 नग नशीले इंजेक्शन के साथ साहिल तिर्की को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई इनर व्हील क्लब रायगढ़ सेंट्रल ने जरूरतमंद मरीज को डायलिसिस, दवा एवं आर्थिक सहायता प्रदान की

खर्रा घाट में 30 करोड़ की लागत से विकसित होगा मैरीन ड्राइव, पुराने जेल परिसर में व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण की कार्ययोजना का भी अवलोकन

रायगढ़। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने जिले में प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विजयपुर में प्रस्तावित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, जीवनदायिनी केलो नदी के खर्रा घाट में विकसित किए जा रहे मैरीन ड्राइव तथा जेल परिसर स्थित पुराने भवन के स्थान पर प्रस्तावित व्यवसायिक परिसर निर्माण की कार्ययोजना का अवलोकन किया।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने विजयपुर में लगभग 16 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सेंटर की ड्राइंग एवं डिजाइन में आवश्यक संशोधन करते हुए इसे अधिक उपयोगी एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक सुधारों के बाद प्रस्ताव को शीघ्र अंतिम स्वीकृति के लिए विभाग को भेजा जाए, ताकि निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ हो सके। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से रायगढ़ जिले में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा और नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा।
निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ने केलो नदी के खर्रा घाट में लगभग 30 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किए जा रहे मैरीन ड्राइव का भी अवलोकन किया। लगभग दो किलोमीटर लंबाई में आकार ले रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना का कार्यादेश जारी हो चुका है। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश देते हुए कहा कि मैरीन ड्राइव रायगढ़ की पहचान बनने वाली परियोजना है। इसके माध्यम से न केवल खर्रा घाट का सौंदर्यीकरण होगा, बल्कि नागरिकों को मनोरंजन एवं पर्यटन की बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। परियोजना के अंतर्गत घाट का विकास, गजीबो, आरसीसी पाथवे, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था, प्रोमेनेड, फूड कोर्ट, बाह्य विद्युतीकरण सहित अन्य आवश्यक अधोसंरचनात्मक कार्य किए जाएंगे।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने इसके पश्चात जेल परिसर स्थित पुराने भवन का निरीक्षण कर उसे डिस्मेंटल करने के उपरांत वहां प्रस्तावित नए व्यवसायिक परिसर के निर्माण संबंधी कार्ययोजना का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना की सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर नियमानुसार आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि शहर को आधुनिक व्यवसायिक अधोसंरचना उपलब्ध कराई जा सके। निरीक्षण के दौरान महापौर जीवर्धन चौहान, विजय अग्रवाल, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, सहायक कलेक्टर गोकुल आर.के., नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन अभियंता तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

गेल इंडिया को रायपुर किया तलब, 9 जुलाई तक 2.50 लाख रुपये देने एवं नया बोरवेल खनन के निर्देश, मानसिक प्रताड़ना मामले में प्राचार्य के स्थानांतरण की अनुशंसा, महिला आयोग की जनसुनवाई में 46 मामलों पर हुई सुनवाई,

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?