July 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

एमआईसी की बैठक में विकास एवं जनसुविधा से जुड़े प्रस्तावों को मिली स्वीकृति सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: राष्ट्रीय राजमार्ग पर 41 से अधिक वाहनों पर 41 हजार रुपए का जुर्माना, राजमार्गों पर अवैध कब्जे और बेतरतीब पार्किंग के खिलाफ अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति वायरल VIDEO से बेनकाब हुई गुंडागर्दी : युवती से सरेराह मारपीट करने वाली आरोपिया नूरी खान गिरफ्तार, दो बाल अपचारियों पर भी कार्रवाई फर्जी अंकसूची के जरिए डाकपाल की नौकरी दिलाने वाला मास्टरमाइंड कोरबा से गिरफ्तार, ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में फर्जी 10वीं की अंकसूची तैयार कर लाखों की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विनोद राठौर रिमांड पर कटाईपाली में अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई की मांग, ग्रामीणों ने एसपी से लगाई गुहार दर्रामुड़ा में भूमि पर फर्जी रजिस्ट्री व अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच व कार्रवाई की मांग

वायरल VIDEO से बेनकाब हुई गुंडागर्दी : युवती से सरेराह मारपीट करने वाली आरोपिया नूरी खान गिरफ्तार, दो बाल अपचारियों पर भी कार्रवाई

रायगढ़ । सोशल मीडिया पर एक युवती के साथ सरेराह मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली पुलिस को आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने बिना विलंब वायरल वीडियो की जांच प्रारंभ की और कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

वायरल वीडियो से हुई आरोपियों की पहचान
कोतवाली पुलिस द्वारा वायरल वीडियो का सूक्ष्म परीक्षण किया गया, जिसमें मारपीट की घटना मेरीन ड्राइव रोड पर होना पाया गया। क्षेत्र के लोगों से पूछताछ करने पर वीडियो में मारपीट करती दिखाई दे रही महिला की पहचान नगमा खान उर्फ नूरी के रूप में हुई। आज तड़के पुलिस टीम ने उसके निवास पर दबिश देकर उसे तलब किया। पूछताछ के दौरान उसने मारपीट में शामिल दो अन्य लड़कियों के बारे में जानकारी दी, जिन्हें भी तलब किया गया। जांच में दोनों नाबालिग बालिकाएं निकलीं, जिनके विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।

रास्ता रोककर की गई थी मारपीट
आज ही 19 वर्षीय पीड़िता थाना कोतवाली पहुंची और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि वह रायगढ़ में किराये के मकान में रहकर सोनारपारा स्थित एक ज्वेलरी गोदाम में कार्य करती है। 30 जून की शाम लगभग 4 बजे वह अपनी सहेली के साथ मोटरसाइकिल से थोक बाजार सामान छोड़कर वापस लौट रही थी। मेरीन ड्राइव रोड स्थित पुष्पवाटिका गार्डन के पास दो युवतियों ने मोटरसाइकिल आगे लगाकर उनका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों युवतियों ने फोन कर अपने रिश्तेदारों को बुलाया, जिनमें नगमा खान उर्फ नूरी भी शामिल थी। इसके बाद सभी ने मिलकर पीड़िता के साथ लात-घूंसों एवं मुक्कों से मारपीट की। शोर सुनकर पीड़िता की सहेली एवं राहगीरों ने बीच-बचाव किया। पीड़ित युवती ने बताया कि मारपीट करने वाली सेल्फी ले रही थी, ये दोनों हंसते हुए गुजरे तो उनको लगा हमें देखकर हंस रही है और बेवजह मारपीट किये।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारियों पर भी कार्रवाई
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 296, 115(2), 126(2), 351(3) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला नगमा खान उर्फ नूरी, पति खबीब खान, उम्र 38 वर्ष, निवासी चांदनी चौक, फौजदारपारा, रायगढ़ को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है। वहीं घटना में शामिल दोनों बाल अपचारियों के विरुद्ध भी विधि अनुसार आवश्यक कार्रवाई की गई।

सोशल मीडिया बना पुलिस के लिए अहम साक्ष्य
इस कार्रवाई में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हुआ। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के त्वरित निर्देश पर नगर कोतवाल सुखनंदन पटेल और स्टाफ की तत्परता से मुख्य आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया गया। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर गुंडागर्दी, मारपीट एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त एवं त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: राष्ट्रीय राजमार्ग पर 41 से अधिक वाहनों पर 41 हजार रुपए का जुर्माना, राजमार्गों पर अवैध कब्जे और बेतरतीब पार्किंग के खिलाफ अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति

फर्जी अंकसूची के जरिए डाकपाल की नौकरी दिलाने वाला मास्टरमाइंड कोरबा से गिरफ्तार, ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में फर्जी 10वीं की अंकसूची तैयार कर लाखों की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विनोद राठौर रिमांड पर

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?