July 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

शहर के समग्र विकास व जनसमस्याओं के समाधान को लेकर महापौर ने ली बैठक रायगढ़ के ऐतिहासिक रथयात्रा की तैयारी अंतिम चरण में, 16 व 17 को निकलेगी रायगढ़ की ऐतिहासिक रियासतकालीन श्री जगन्नाथ रथयात्रा सिलबट्टे से सिर कुचलकर युवक की निर्मम हत्या, युवक की खून से लथपथ हालत में मिली लाश, लैलूंगा पुलिस जांच में जूटी बाबा सत्यनारायण के जन्मोत्सव पर प्रतिभा सम्मान, शपथ ग्रहण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न, 80 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ चार औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर 8 लाख रुपये का अर्थदण्ड, कारखाना अधिनियम के उल्लंघन पर औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

शहर के समग्र विकास व जनसमस्याओं के समाधान को लेकर महापौर ने ली बैठक

रायगढ़। नगर निगम महापौर कक्ष में महापौर जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में नगर निगम के पार्षदगण, एल्डरमैन एवं छाया पार्षदगण की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान शहर के विकास कार्यों, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों तथा निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।
महापौर श्री चौहान ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को गति देना तथा नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर निगम प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उनका शीघ्र निराकरण कराने का आग्रह किया।बैठक में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने, योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने तथा जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही जनप्रतिनिधियों से नियमित रूप से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनने, त्वरित समाधान के लिए समन्वय बनाकर कार्य करने तथा विकास कार्यों की सतत निगरानी करने का आह्वान किया गया।
बैठक के दौरान शहर की स्वच्छता, पेयजल, सड़क, नाली, विद्युत, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य नागरिक सुविधाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। महापौर ने कहा कि नगर निगम जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समन्वित प्रयासों से रायगढ़ को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विकासशील शहर बनाने के लिए निरंतर कार्य करेगा।बैठक में सभी पार्षदगण, एल्डरमैन एवं छाया पार्षदगण ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं एवं विकास संबंधी सुझावों से अवगत कराया तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?