July 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

एमआईसी की बैठक में विकास एवं जनसुविधा से जुड़े प्रस्तावों को मिली स्वीकृति सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: राष्ट्रीय राजमार्ग पर 41 से अधिक वाहनों पर 41 हजार रुपए का जुर्माना, राजमार्गों पर अवैध कब्जे और बेतरतीब पार्किंग के खिलाफ अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति वायरल VIDEO से बेनकाब हुई गुंडागर्दी : युवती से सरेराह मारपीट करने वाली आरोपिया नूरी खान गिरफ्तार, दो बाल अपचारियों पर भी कार्रवाई फर्जी अंकसूची के जरिए डाकपाल की नौकरी दिलाने वाला मास्टरमाइंड कोरबा से गिरफ्तार, ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में फर्जी 10वीं की अंकसूची तैयार कर लाखों की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विनोद राठौर रिमांड पर कटाईपाली में अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई की मांग, ग्रामीणों ने एसपी से लगाई गुहार दर्रामुड़ा में भूमि पर फर्जी रजिस्ट्री व अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच व कार्रवाई की मांग

एमआईसी की बैठक में विकास एवं जनसुविधा से जुड़े प्रस्तावों को मिली स्वीकृति

रायगढ़। आज महापौर जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक हुई। बैठक में शहर के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा विभिन्न प्रशासनिक विषयों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा एवं विचार विमर्श कर आवश्यक स्वीकृति दी गई।
बैठक में शहर में आवश्यक सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने, विभिन्न वार्डों में अधोसंरचना विकास, सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, सौंदर्यीकरण कार्यों तथा अन्य जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रभारी निगम सचिव अनिल वाजपेई ने सभी एजेंडा को प्रस्तुत किया। परिषद ने लोक कर्म विभाग में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों की सेवाओं को निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने तक पूर्व निर्धारित दरों पर जारी रखने के एजेंडा पर चर्चा करते हुए इसे सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। वार्ड क्रमांक 09 एवं 05 में बची हुई स्वीकृत राशि से स्थल परिवर्तन कर सीसी सड़क निर्माण कार्य कराने, खर्राघाट क्षेत्र में सौंदर्यीकरण एवं पुराने रपटा पुल के जीर्णोद्धार कार्य में आवश्यक अतिरिक्त कार्यों के भुगतान को स्वीकृत किया गया। इसीतरह ढिमरापुर चौक से कोतरा रोड आरओबी तक लगभग 470.41 लाख रुपए की लागत से प्रस्तावित पाइपलाइन विस्तार कार्य के लिए प्राप्त न्यूनतम निविदा दर को अनुमोदित करने तथा शासन के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासनिक विषयों पर आवश्यक निर्णय लिए गए।
बैठक में महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान करना नहीं, बल्कि प्रत्येक परियोजना को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण कर उसका लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और परिषद द्वारा स्वीकृत सभी कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। महापौर श्री चौहान ने नागरिकों को शीघ्र बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो इसके लिए सभी स्वीकृत कार्यों में गुणवत्ता, समय-सीमा एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखने की बात कही।
निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि महापौर परिषद द्वारा स्वीकृत सभी प्रस्तावों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए विकास कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम वित्तीय अनुशासन, तकनीकी गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए शहर की आधारभूत अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, सौंदर्यीकरण एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो सके और नागरिकों को उनका बेहतर लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन द्वारा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रायगढ़ को स्वच्छ, स्वस्थ, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक शहर बनाने की दिशा में सतत रूप से कार्य किया जा रहा है। बैठक में एमआईसी सदस्य सुरेश गोयल, पंकज कंकरवाल, मुक्तिनाथ बबुआ, श्रीमती त्रिवेणी डहरे, अमित शर्मा, आनंद भगत सहित उपायुक्त सुतीक्षण यादव कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया एवं विभाग प्रमुख अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: राष्ट्रीय राजमार्ग पर 41 से अधिक वाहनों पर 41 हजार रुपए का जुर्माना, राजमार्गों पर अवैध कब्जे और बेतरतीब पार्किंग के खिलाफ अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति

फर्जी अंकसूची के जरिए डाकपाल की नौकरी दिलाने वाला मास्टरमाइंड कोरबा से गिरफ्तार, ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में फर्जी 10वीं की अंकसूची तैयार कर लाखों की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विनोद राठौर रिमांड पर

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?