July 22, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ समेत 10 जिलों में अगले 24 घंटे में अति भारी वर्षा की चेतावनी जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, वन परिक्षेत्र का मामला लगातार बारिश में भी जलभराव पर निगम का रहा नियंत्रण, 24 घंटे अलर्ट रही टीम, आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय की पूर्व-नियोजित रणनीति और तकनीकी कार्ययोजना रही कारगर लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग से अभद्रता और धमकी देने वाले आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई कर भेजा न्यायिक रिमांड पर पोल्ट्री फार्म से बोर पंप चुराने वाले दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित विवेचना से 24 घंटे में चोरी की वारदात का पर्दाफाश पाकरगांव के सुगंधित जवांफूल चावल की खुशबू पहुंच रही मुख्यमंत्री निवास तक, 10 एकड़ में सामूहिक खेती कर किसान बदल रहे समृद्धि की तस्वीर, 175 से 180 रुपये किलो बिक रहा जवांफूल चावल

पोल्ट्री फार्म से बोर पंप चुराने वाले दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित विवेचना से 24 घंटे में चोरी की वारदात का पर्दाफाश

रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चक्रधरनगर पुलिस ने बोर पंप चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मोटर पंप एवं केबल तार बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मामले में फिरोज आलम (30 वर्ष) निवासी दुर्गा विहार कॉलोनी, रायगढ़ ने 19 जुलाई 2026 को थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम सम्बलपुरी स्थित उनके पोल्ट्री फार्म में लगे बोर पंप का मोटर एवं केबल तार अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी ने बताया कि 15 जुलाई की शाम पोल्ट्री फार्म बंद कर घर लौटे थे और अगले दिन सुबह पहुंचे तो बोर पंप का पाइप टूटा मिला तथा मोटर और केबल तार गायब थे।

रिपोर्ट पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के कथन एवं तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सम्बलपुरी के दो युवक चोरी का मोटर पंप बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में गोरांगो खड़िया एवं सुरेन्द्र निषाद ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर गोरांगो खड़िया के घर के पीछे बाड़ी में छिपाकर रखा गया चोरी का मोटर पंप एवं केबल तार बरामद कर गवाहों के समक्ष जब्त किया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई।
पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. गोरांगो खड़िया, पिता जयमंगल खड़िया, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम सम्बलपुरी, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़।
2. सुरेन्द्र निषाद, पिता लक्ष्मीनारायण निषाद, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम सम्बलपुरी, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

लगातार बारिश के बीच कलेक्टर ने शहर के बाढ़ एवं जल भराव संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखने एवं आपात स्थिति में सतर्क रहने के दिए निर्देश

8
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?